सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार की पत्नी को पसंद करते थे राजेंद्र कुमार, कहा- 'सायरा काफी प्यारी लड़की..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Mar 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Kumar and Saira Banu like each other reveal in new book of Seema Sonik Alaimchand
Rajendra Kumar, Dilip Kumar, Saira Banu - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और जुबली स्टार राजेंद्र कुमार ने 'मदर इंडिया', 'दिल एक मंदिर' और 'आई मिलन की बेला' जैसी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। पचास के दशक में अपने अभिनय की शुरुआत करते वाले सुपरस्टार राजेंद्र कुमार अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे। हाल ही में उनकी जिंदगी पर आधारित एक किताब को जारी किया गया है। इस किताब में राजेंद्र कुमार की जिंदगी से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया गया है। 

Trending Videos
Rajendra Kumar and Saira Banu like each other reveal in new book of Seema Sonik Alaimchand
Rajendra Kumar - फोटो : Social Media

राजेंद्र कुमार का ये किस्सा दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पति और अभिनेत्री सायरा बानो से जुड़ा हुआ है। राजेंद्र कुमार पर आधारित इस किताब का नाम 'जुबली कुमार: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ ए सुपरस्टार' (Jubilee Kumar: The Life And Times Of A Superstar) है। इस किताब को सीमा सोनिक अलीमचंद ने लिखा है। सीमा ने इस किताब में लिखा है कि राजेंद्र कुमार ने बताया था कि वह और बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे, लेकिन इसका मतबल ये नहीं था कि हमारे बीच गलत रिश्ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajendra Kumar and Saira Banu like each other reveal in new book of Seema Sonik Alaimchand
Rajendra Kumar - फोटो : Social Media

किताब के अनुसार राजेंद्र कुमार ने कहा, 'हम दोनों को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थीं। सायरा काफी प्यारी लड़की है और हम दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच गलत रिश्ते थे।' इतना ही नहीं राजेंद्र कुमार ने दावा किया कि सायरा बानो की मां भी उन्हें काफी अच्छा समझती थीं। 'सायरा और उनकी मां मुझसे हमेशा कहती थीं कि मैं सायरा बानो के लिए प्रार्थना करूं कि उनको अच्छा जीवनसाथी मिले। और देखिए मेरी प्रार्थान पूरी हुई, सायरा ने बॉलीवुड केे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की।'

Rajendra Kumar and Saira Banu like each other reveal in new book of Seema Sonik Alaimchand
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo

गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार और सायरा बानो ने बॉलीवुड कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनमें 'झुक गया आसमां', 'आई मिलन की बेला' और 'अमन' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। सायरा बानो की फिल्म अमन अभिनेता दिलीप कुमार के साथ शादी करने के बाद आई थी। दर्शकों ने इस फिल्म में सायरा बानो और राजेंद्र कुमार की जोड़ी को काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
Rajendra Kumar and Saira Banu like each other reveal in new book of Seema Sonik Alaimchand
Rajendra Kumar - फोटो : file photo

बात करें अभिनेता राजेंद्र कुमार की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जोगन से की थी। इस फिल्म में उनका छोटा किरदार था। ये फिल्म साल 1950 में आई थी। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उन्होंने अपनी पूरे फिल्मी सफर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक के बाद एक शानदार फिल्में देने की वजह से उन्हें बॉलीवुड का जुबली कुमार भी कहा जाने लगा था। 

पढ़ें: 23 साल की उम्र में सौतेले पिता को खोने पर दीया मिर्जा का छलका दर्द, कहा- 'उन्हें स्वीकारने में..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed