बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो अभी तक किसी भी तरह के सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय नहीं हैं। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो लंबे समय बाद या फिर फैंस के कहने पर सोशल मीडिया पर आए। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इसके बाद से वह काफी सुर्खियों में हैं। करीना के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर आ गई हैं।
करीना कपूर के बाद शाहरुख की बेटी का इंस्टाग्राम पर धमाकेदार डेब्यू, देखें सुहाना की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, सुहाना खान आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आ गई हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती थीं, लेकिन वह सभी तस्वीरें उनके आधिकारिक अकाउंट पर नजर नहीं आती थीं। सुहाना की ज्यादातर तस्वीरें उनके फैन पेज पर वायरल होती रही हैं, लेकिन वह अब ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आ गई हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर कहा जा सकता है कि वह इसपर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। सुहाना खान की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो आखिरी पोस्ट में वह अपने दोनों भाइयों के साथ दिखाई दे रही हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
गौरतलब है कि सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसके अलावा सुहाना खान की इन दिनों बचपन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। सुहाना की बचपन की तस्वीर सामने आई है जिसे अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। तस्वीर में सुहाना और अनन्या बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने खास पोस्ट शेयर किए। अनन्या पांडे ने भी इस मौके पर उन महिलाओं की तस्वीरें शेयर कीं जो उनकी जिंदगी में बेहद मायने रखते हैं। इन तस्वीरों में अनन्या के साथ उनकी दोस्त शनाया कपूर और सुहाना खान भी हैं। तस्वीरों के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरी जिंदगी में उन महिलाओं के लिए जिनकी मौजूदगी मुझे हमेशा याद दिलाती है कि कैसे साहसी, उदार और दयालु बने रहना है। सभी शानदार महिलाओं को हैप्पी वीमेन्स डे।'
अनन्या पांडे इन दिनों साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कर रही हैं। विजय अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और पुरी जगन्नाथ निर्देशक हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अनन्या और विजय की कुछ तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में विजय और अनन्या बाइक पर राइड करते दिख रहे हैं। अनन्या बाइक की टंकी पर बैठी हैं। बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना को अभिनय का शौक है और वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं।
पढ़ें: बिग बॉस खत्म होने के बाद फिर साथ दिखे माहिरा-पारस, अभिनेत्री ने कहा, 'तू ही तो मेरा...'