{"_id":"5d300f7a8ebc3e6cdb2e8869","slug":"rajesh-khanna-death-anniversary-some-lesser-known-facts-about-superstar-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजेश खन्ना की सफेद गाड़ी को चूमकर गुलाबी कर देती थीं लड़कियां, कुछ ऐसा था 'काका' का स्टारडम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजेश खन्ना की सफेद गाड़ी को चूमकर गुलाबी कर देती थीं लड़कियां, कुछ ऐसा था 'काका' का स्टारडम
अपूर्वा राय
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजेश खन्ना को अगर भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। राजेश खन्ना एक कलाकार नहीं बल्कि एक स्टार थे। वो स्टार जिनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां जिसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके स्टारडम पर...
2 of 7
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में यासिर उस्मान कहते हैं- "बंगाल की एक बुजुर्ग महिला थीं। उनसे मैंने पूछा कि राजेश खन्ना क्या थे आपके लिए? उन्होंने कहा कि आप नहीं समझेंगे। जब हम उनकी फिल्म देखने जाते थे तो हमारी और उनकी बाकायदा डेट हुआ करती थी।"
3 of 7
Rajesh Khanna
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल उनके कॉलर वाली शर्ट पहनने का तरीका या फिर पलकों को हल्के से झुकाकर गर्दन टेढ़ी कर देखना...ये सब उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था। आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कही खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। इतना ही नहीं ये राजेश खन्ना की गाड़ी की धूल से तो लड़कियां अपनी मांग तक भर लिया करती थीं। उन्हें अपना पति मान लिया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rajesh khanna
राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पाने वाला स्टार न कभी हुआ है न कभी होगा। राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
विज्ञापन
5 of 7
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेश खन्ना को राष्ट्रीय पहचान फिल्म 'आराधना' से मिली। राजेश खन्ना का 69 से लेकर 75 तक का जो समय था उसकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती। राजेश खन्ना की लोकप्रियता जहां तक गई थी, वहां तक किसी की नहीं गई और शायद किसी की जा भी नहीं पाएगी। कारण ये था कि लोग उनमें खुद को देखते थे और उनकी मुस्कान लड़कियों को बहुत आकर्षित करती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।