सब्सक्राइब करें

किस्सा: जिस बंगले के बाहर फैंस की लगती थी भीड़, सील होने के बाद उसी के बाहर बैठने के लिए मजबूर हुए थे राजेश खन्ना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
rajesh khanna got emotional when income tax seal aashirvaad bungalow know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना एक ऐसे अभिनेता थे जिनके अभिनय का हर कोई दीवाना रहा है। उन्हें देखने के लिए उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ के बाहर हजारों की भीड़ इककट्ठा हो जाया करती थी। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के स्टारडम के आगे किसी का भी स्टारडम उस वक्त फीका था। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान खुद सलमान खान के पिता सलीम खान ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि आज के समय में भले ही सलमान खान को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगती है, लेकिन राजेश खन्ना के घर के बाहर का नजारा देखते ही बनता था।



अकेलेपन का हो गए थे शिकार

हालांकि शुरुआती दौर में जहां राजेश खन्ना ने काफी स्टारडम देखा, वहीं दूसरी तरफ एक समय में उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब वह बिलकुल ही अकेले पड़ गए। दरअसल राजेश खन्ना के बंगले को आयकर विभाग ने सील कर दिया था। था। दरअसल, काका पर बेनामी संपत्ति में निवेश करने और उसका खुलासा नहीं करने का आरोप लगा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनपर बेनामी संपत्ति निवेश करने और उनका खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया।

Trending Videos
rajesh khanna got emotional when income tax seal aashirvaad bungalow know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

डेढ़ करोड़ की देनदारी का लगा था आरोप

राजेश खन्ना पर आयकर विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी दिखाई दी थी और ऐसा नहीं करने पर उनका बंगला सील कर दिया गया था। अपने बंगले ‘आशीर्वाद’  के सील होने के बाद राजेश खन्ना नशे में डूबते हुए चले गए थे। निर्देशक अशोक त्यागी ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक ऐसा समय भी आया था जब राजेश खन्ना शराब के नशे में डूबते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh khanna got emotional when income tax seal aashirvaad bungalow know details
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

आशीर्वाद के आगे रोकते थे गाड़ी

राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म ‘रियासत’ के निर्देशक अशोक त्यागी ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि राजेश खन्ना से वो अक्सर लिंकिंग रोड़ पर मिला करते थे। एक शाम को राजेश खन्ना दो-तीन पैग लगाने के बाद अपनी कार से अपने ड्राइवर को लेकर निकले और सीधा उन्होंने गाड़ी अपने बंगले आशीर्वाद के सामने रोकी। उस वक्त उनका बंगला आयकर विभाग ने सील किया हुआ था।

rajesh khanna got emotional when income tax seal aashirvaad bungalow know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना ने याद किए सुनहरे दिन

अशोक त्यागी ने आगे कहा, ‘उस दौरान हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। काका ने अपने ड्राइवर को अपने सुनहरे दौर की बातों को याद किया। काका ने कहा, ‘आज जिस बैंच पर वो बैठे हुए हैं, उस जमाने में किसी समय पर उनके सैकड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटो-घंटो इंतजार करते थे’। काका को हौंसला देते हुए उनके ड्राइवर ने कहा, ‘काका आप फिक्र मत कीजिए, आप देखना फिल्म रिलीज होने के बाद वो फिर से वापस आएंगे।

विज्ञापन
rajesh khanna got emotional when income tax seal aashirvaad bungalow know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

न कोई नौकर था न कोई स्टाफ

एक समय था जब काका के पास एक बड़ा सा स्टाफ था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक पत्रकार राजेश खन्ना से उनके ऑफिस मिलने पहुंचे तो खुद राजेश खन्ना ने दरवाजा खोला। उस समय जब वो उनके ऑफिस गए तो नजारा बिलकुल अलग था। क्योंकि न वहां कोई नौकर था और न ही कोई स्टाफ। अपने अतिथि का स्वागत करने के लिए खुद ही राजेश खन्ना कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed