फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वक्त वक्त की बात: जब राजेश खन्ना ने पूछा 'सुपरस्टार बनने के बाद कैसा लग रहा है? अमिताभ ने दिया था ये जवाब

Sat, 19 Jun 2021 05:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 19 Jun 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna once asked Amitabh Bachchan how you felt after becoming superstar big b gave epic reply
राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब सबसे ज्यादा जलवा राजेश खन्ना का हुआ करता था। उनकी फिल्में सुपरहिट थीं और उनके बोलने-चलने के स्टाइल के फैंस दीवाने थे। इंडस्ट्री में उन दिनों एक कहावत बहुत मशहूर थी- ऊपर आका नीचे काका। राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे जिनकी 15 फिल्में बैक टू बैक हिट हुई थी। राजेश खन्ना लोगों के दिलों में बसे हुए थे लेकिन उन्हें टक्कर देने के लिए बिग बी का भी पर्दे पर आगमन हो चुका था। राजेश खन्ना के लिए कहा जाता था कि वो गुरूर में रहते थे। उन्हें फिल्म में साइन करने के लिए निर्देशक निर्माता लाइन लगाया करते थे। वहीं उनकी हीरोइन बनने के लिए फिल्म अभिनेत्रियां भी परेशान रहती थीं।



जब काका ने पूछा बिग बी से दिलचस्प सवाल

हालांकि जब अमिताभ बच्चन पर्दे पर आए तो राजेश खन्ना को उनसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन धीरे धीरे अमिताभ दर्शकों के दिलों पर छाने लगे और सबके पसंदीदा बन गए। एक वक्त ऐसा भी आया जब अमिताभ की फिल्में सुपरहिट होने लगीं और काका का स्टारडम डगमगाने लगा। यही वजह थी कि राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन की सफलता से जलने भी लगे थे। हालांकि बताते हैं कि एक मूवी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन से ये सवाल किया था कि सुपरस्टार बनने के बाद उन्हें कैसा लगा? इस पर बिग बी ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया था।

Rajesh Khanna once asked Amitabh Bachchan how you felt after becoming superstar big b gave epic reply
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

राजेश खन्ना ने पूछा कि, 'आपको कैसा महसूस हुआ जब 'नमक हराम' और 'दीवार' फिल्म करने के बाद आप सुपरस्टार बन गए। मैं ये इसलिए पूछ रहा हूं कि एक वक्त ऐसा था जब मैं भी टॉप पर था। मैं तब सुपरस्टारडम शब्द का इस्तेमाल करता था क्योंकि जनता, प्रेस और फिल्म निर्माता भी इसी का प्रयोग करते थे'। राजेश खन्ना ने अपने सवाल में अमिताभ बच्चन से आगे कहा, ' क्या इससे आपको फर्क पड़ा'?  इसके जवाब में अमिताभ ने कहा था कि, 'नहीं इसका मुझ पर बिल्कुल भी प्रभाव नहीं पड़ा। मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरी सफलता स्क्रिप्ट, निर्माता और को-स्टार्स पर भी निर्भर करती है। मैं बस वहीं पहुंच गया हूं'। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने हमेशा से अपनी सफलता का श्रेय अपने साथ काम करने वाले लोगों और ऊपरवाले को दिया। उनका मानना है कि लोगों के प्यार, उनकी मेहनत और किस्मत के चलते वो सफल हो सके।

Rajesh Khanna once asked Amitabh Bachchan how you felt after becoming superstar big b gave epic reply
राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'आनंद' में साथ काम किया था। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। खुद राजेश खन्ना भी जानते थे कि अमिताभ में हुनर है। उन्होंने फिल्म 'नमक हराम' में अमिताभ बच्चन को देखने के बाद निर्माता ऋषिकेष मुखर्जी से कहा था- 'ये है कल का सुपरस्टार'। हालांकि बताते हैं कि राजेश खन्ना को हमेशा टॉपर पर रहने की आदत थी इसलिए किसी और को फैंस से वहीं अटेंशन मिलना उन्हें अच्छा नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna once asked Amitabh Bachchan how you felt after becoming superstar big b gave epic reply
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन काका के बहुत बड़े फैन थे। उनके साथ काम करना वो अपनी खुशनसीबी मानते थे। हालांकि अमिताभ से दर्शकों को वो मिला था जो उन्हें राजेश खन्ना से नहीं मिल पाया था और वो था एंग्री यंग मैन का दमदार लुक। अमिताभ जब पर्दे पर उतरे तो उन्होंने अच्छे अभिनय के साथ-साथ दमदार एक्शन भी किया जिससे दर्शक प्रभावित हुए और उनकी फैन फालोइंग काफी बढ़ गई और आज भी लोग बिग बी के दीवाने हैं।

विज्ञापन
Rajesh Khanna once asked Amitabh Bachchan how you felt after becoming superstar big b gave epic reply
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

70 वर्ष की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी सक्रिय हैं। बहुत जल्द वो फिल्म 'चेहरे', 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ एक बार फिर वो मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed