फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्से: गुजरे जमाने के वो अभिनेता जिनके लुक्स पर फिदा थीं लड़कियां, पार कर दी थीं दीवानगी की सारी हदें

Fri, 24 Sep 2021 08:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 24 Sep 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Rajesh khanna to Devanand these were the most handsome men of bollywood
राजेश खन्ना, देवानंद, जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें...बात तो यही है कि जब किसी के चेहरे पर दिल अटक जाता है तो फिर किसी और चीज में दिलचस्पी नहीं रहती। मनोरंजन जगत में ऐसे चेहरों की तो भरमार है जिन्हें देखकर दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। बॉलीवुड में शुरू से ही बहुत से खूबसूरत अभिनेता और अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बात चाहे शाहरुख खान, सलमान खान ऋतिक रोशन की हो या फिर वरुण धवन, रणवीर सिंह या फिर रणबीर कपूर की, लड़कियां इन सितारों की दीवानी हैं।



इन सितारों के लुक्स पर फिदा थीं लड़कियां

हालांकि आज हम आपको गुजरे जमाने के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स को लेकर लड़कियों के बीच एक अलग ही किस्म का क्रेज देखने को मिलता था। उनकी दीवानगी के ऐसे ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में जानने में फैंस को दिलचस्पी रहती है। तो चलिए आपको बताते हैं गुजरे जमाने के उन हैंडसम सितारों के बारे में।

Rajesh khanna to Devanand these were the most handsome men of bollywood
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना बॉलीवुड के काका कहे जाते थे। साथ ही वो भारत के पहले सुपरस्टार थे। काका फिल्मों में जितना अपने अभिनय के लिए पसंद किए जाते थे उससे ज्यादा लड़कियां उनके अंदाज पर फिदा रहती थीं। बताते हैं कि राजेश खन्ना की सफेद गाड़ी को लड़कियां चुम चुम कर गुलाबी कर देती थीं और उनकी गाड़ी जहां से गुजरती थी उसकी धूल को अपनी मांग का सिंदूर बना लेती थीं। ऐसी दीवानगी आज तक किसी सुपरस्टार के लिए नहीं देखी गई।

Rajesh khanna to Devanand these were the most handsome men of bollywood
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर

ऋषि 'कपूर' परिवार के बेटे थे और अभिनय उन्हें विरासत में मिला था। हालांकि लड़कियों के बीच ऋषि अपनी क्यूटनेस के लिए भी जाने जाते थे। उनके प्यारे से चेहरे पर लड़कियां दिल हार जाया करती थीं। ऋषि कपूर पर फीमेल फैंस इतना प्यार लुटाती थीं कि वैसा ही प्यार पाने के लिए उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड ऋषि कपूर जैसे स्वेटर तक खरीद कर पहनते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh khanna to Devanand these were the most handsome men of bollywood
देवानंद - फोटो : सोशल मीडिया

देवानंद

अभिनय की बात रही हो या फिर लुक्स की देवानंद का कभी कोई सानी नहीं रहा। देवानंद का झुमते हुए अपनी बात कहना लड़कियों को बहुत पसंद आता था। देवानंद को काले कोट में देखकर लड़कियां जान देने को तैयार रहती थीं। यहां तक की ऐसी खबरें भी उस दौरान कही गई थीं कि देवानंद के काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया था क्योंकि लड़कियां उन्हें देखकर होश खो बैठती थीं।

विज्ञापन
Rajesh khanna to Devanand these were the most handsome men of bollywood
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर

शम्मी कपूर के एक्सप्रेशन और अपनी बातों से सामने वाले का दिल चुरा लेने वाला अंदाज फैंस के बीच बहुत मशहूर था। उनका डांस और जबरदस्त स्टाइल लड़कियों के बीच बहुत पसंद किया जाता था। उन दिनों बहुत सी लड़कियां अपने पति में शम्मी ही ढूंढा करती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed