{"_id":"5f0d5ef1368cab54f80862ad","slug":"rajesh-krishnan-kunal-kemmu-lootcase-director-said-that-a-director-is-not-in-charge-of-promotions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘लूटकेस’ के सितारों की ऐसे हुई घर में ही बेइज्जती, कुणाल खेमू के बाद अब छलका डायरेक्टर का दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘लूटकेस’ के सितारों की ऐसे हुई घर में ही बेइज्जती, कुणाल खेमू के बाद अब छलका डायरेक्टर का दर्द
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म लूटकेस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी काम करने के तौर तरीकों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया का भले अब डिजनी इंडिया में विलय हो गया हो लेकिन इस विलय से पहले शुरू हुई इस स्टूडियो की फिल्मों के दुखड़े अब भी सार्वजनिक रूप से रोए जा रहे हैं। करण जौहर के साथ मिलकर बन रही ब्रह्मास्त्र तो बीरबल की खिचड़ी बन ही चुकी है, इसकी एक और फिल्म लूटकेस के कलाकारो और निर्देशकों को जो ‘बेइज्जती’ कंपनी के अपने ओटीटी पर हुई है, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजमर्रा की चर्चा का विषय बन चुकी है।
2 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : social media
ये बात तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि फिल्म मंलग से फिर से लाइम लाइट में आए अभिनेता कुणाल खेमू की आने वाली फिल्म 'लूटकेस' इस महीने के आखिरी शुक्रवार को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। दो साल ये फिल्म बनकर तैयार है। इसको बनाने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की हिम्मत नहीं हो रही थी कि इस पर और पैसा लगाकर इसका प्रचार किया जाए और इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। कोरोना जैसी मुसीबत इस तरह की फिल्मों के लिए वरदान बनकर आई है।
3 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : social media
फिल्म लूटकेस का ओटीटी पर रिलीज होना तय हुआ तो कुणाल खेमू को लगा कि फिल्म के प्रचार के लिए हुई वीडियो प्रेस कांफ्रेस में उन्हें भी अक्षय कुमार, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की तरह बुलावा आएगा। मगर ये हो न सका। और अब ये आलम है कि कुणाल खेमू ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन भी इसका मर्सिया यहां वहां पढ़ते दिख रहे हैं। कुणाल ने तो अपने दिल की बात सीधे सीधे कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : Social Media
राजेश अपना दर्द भी थोड़ा ‘क्रिएटिव’ तरीके से जता रहे हैं। वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके लिए भी उतनी ही जरूरी है जितना कि मेरे लिए। कुणाल और रसिका उस पैनल का हिस्सा होने ही चाहिए थे। मुझे बुरा लगा था लेकिन व्यापार और प्रमोशन की बातें मेरे समझ में नहीं आती।'
विज्ञापन
5 of 5
लूटकेस
- फोटो : Social Media
राजेश इस फिल्म को बनाने के लिए भी लंबे समय से निर्माताओं का इंतजार करते रहे हैं। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा रसिका दुग्गल, विजय राज, रणवीर शौरी और गजराज राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।