फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक के चाचा के संगीत से अमिताभ बच्चन बने थे पहली बार गायक, जानें राजेश रोशन के बारे में अनसुनी बातें

Sat, 23 May 2020 04:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 23 May 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Roshan Birthday Special Amitabh Bachchan first time sung a song on his music know unkown facts
राजेश रोशन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर संगीतकार राजेश रोशन हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने संगीत से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इतना ही नहीं, राजेश रोशन कई गायकों और कलाकारों को भी अपने संगीत से अलग पहचान दिला चुके हैं। राजेश रोशन का जन्मदिन 24 मई को होता है। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं। 

Rajesh Roshan Birthday Special Amitabh Bachchan first time sung a song on his music know unkown facts
राजेश रोशन, राकेश रोशन - फोटो : फाइल फोटो

राजेश रोशन का जन्म 24 मई 1955 को हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ थे। उनके भाई अभिनेता राकेश रोशन हैं। राजेश रोशन के भाई राकेश और भतीजे ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। राजेश रोशन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बजाय संगीत को अपनाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों में अपना संगीत दिया। 

Rajesh Roshan Birthday Special Amitabh Bachchan first time sung a song on his music know unkown facts
मिस्टर नटवरलाल - फोटो : फाइल फोटो

बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि राजेश रोशन ही ऐसे पहले शख्स हैं जिन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को बतौर गायक पहला मौका दिया था। अमिताभ बच्चन ने अपना पहला गाना साल 1979 में आई फिल्म मिस्टर नटवरलाल में गाया था। इस फिल्म के गानों में संगीत राजेश रोशन ने ही दिया था। फिल्म मिस्टर नटवरलाल में अमिताभ बच्चन ने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों एक किस्सा सुनाऊं' गाने को अपनी आवाज दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Roshan Birthday Special Amitabh Bachchan first time sung a song on his music know unkown facts
जूली - फोटो : फाइल फोटो

राजेश रोशन के संगीत और अमिताभ बच्चन की आवाज में इस गाने को खूब पसंद किया गया। बतौर संगीतकार राजेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में फिल्म कुंवारा बाप से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 1975 में फिल्म जूली से मिली। जूली के गानों को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया था। राजेश रोशन को इस फिल्म के संगीत के लिए फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार भी मिला था। यही पुरस्कार राजेश रोशन को दोबारा भतीजे ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है के लिए मिला था।

विज्ञापन
Rajesh Roshan Birthday Special Amitabh Bachchan first time sung a song on his music know unkown facts
राजेश रोशन,राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म कहो ना प्यार है साल 2000 में आई थी। फिल्मों में राजेश, राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की तिकड़ी हमेशा से सुपरहिट रही है। जहां राकेश रोशन फिल्म का शानदार निर्देशन करते हैं तो वहीं राजेश रोशन फिल्म में बेहतरीन संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही ऋतिक रोशन का अभिनय हमेशा से तारीफ ए काबिल रहा है। इन तीनों ने कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष,  कृष 3 और काबिल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

पढ़ें: छह साल पहले टाइगर श्रॉफ ने दिखाई थी 'हीरोपंती', कृति सेनन ने भी अदाओं से जीता था सबका दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed