राजेश शर्मा का नाम सुना है आपने? नाम से नहीं तो शक्ल से तो पहचानते ही होंगे। तमाम फिल्मों में अलग अलग किरदार किए हैं इन्होंने। कोई 27 साल पहले गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से बड़े परदे पर डेब्यू किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के पढ़े हुए हैं। कहते हैं कि इस सबके बावजूद वह रहते अब भी कोलकाता में ही हैं और मुंबई तभी आते हैं जब उनकी अदाकारी का मीटर डाउन होता है। लेकिन, क्या हो जब फिल्म में सबसे ज्यादा नामचीन चेहरा ही राजेश शर्मा का हो?
Rajesh Sharma: पोस्टर पर सबसे बड़ा चेहरा, तीन बार दिया ट्रेलर लॉन्च का टाइम, और, ऐन मौके पर फिर दे दिया गच्चा
फिल्म 'आखिर पलायन कब तक'? का मंगलवार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस कार्यक्रम के आमंत्रण बीते हफ्ते भी दो बार सबके पास पहुंचे। लेकिन हर बार खेद के लिए माफी की लाइन के साथ ये आयोजन टलता गया। आखिर ऐसा क्यों, चलिए जान लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो एक फिल्म है 'आखिर पलायन कब तक'? जैसा कि नाम से ही जाहिर है इसे बनाने वाले धार्मिक ध्रुवीकरण के चलते घर छोड़कर भागने वालों की कहानी लेकर आए हैं। इसी फिल्म का यहां मुंबई में मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस कार्यक्रम के आमंत्रण बीते हफ्ते भी दो बार सबके पास पहुंचे। लेकिन हर बार खेद के लिए माफी की लाइन के साथ ये आयोजन टलता गया। वजह बताई गई कि राजेश शर्मा के पास अपनी ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में आने की तारीख नहीं है।
बहरहाल, लाखों लगाकर फिल्में बनाने वालों को राजेश शर्मा ने 6 फरवरी की तारीख शायद तय की होगी और तभी बेचारों ने इतना तामझाम अपनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का किया। लेकिन, राजेश शर्मा तीसरी बार भी नहीं आए। ट्रेलर लांच का पूरा दामोदर अभिनेता राजेश शर्मा पर ही था और वह नहीं आए। राजेश शर्मा की ही वजह से फिल्म के ट्रेलर लांच का आयोजन दो बार पहले टाला गया। फिल्म के निर्देशक मुकुल विक्रम बेचारे बताते भी क्या? उन्होंने भी वही बताया जो बाकी निर्माता निर्देशक ऐसे मौके पर झेंप मिटाने के लिए कहते हैं, टिंग की व्यस्तता के चलते राजेश शर्मा आज नहीं आ सके।
Heeramandi: 'हीरामंडी' के गानों पर संजय लीला भंसाली ने किया एक साल तक काम, भव्य दृश्य के साथ किया गया शूट
और, तो और, ये पहला मौका नहीं है, जब राजेश शर्मा मुंबई में आयोजित अपने किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे। पहले भी उनकी कई फिल्मों के ट्रेलर लांच हुए है, लेकिन राजेश शर्मा उनमें से भी कम में ही नजर आए। और तो और मीडिया को न्यौता भेजने वाली पीआर टीम के पास भी उनके आने या न आने की जानकारी हीं होती है। राजेश शर्मा किसी फिल्म में साइड रोल कर रहे हों, और उसके कार्यक्रम में न आएं ये तो समझ आता है लेकिन चर्चा ये है कि अपने लीड किरदार वाली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में न आने का रिस्क तो शाहरुख खान भी नहीं लेते। तो क्या राजेश शर्मा, उनसे भी ज्यादा व्यस्त हो गए कि उनके पास अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए समय नहीं रहता।
Toby Keith Died: अमेरिकी देशी संगीत के दिग्गज टोबी कीथ का निधन, कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा
खैर, फिल्म 'आखिर पलायन कब तक' के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के लेखक-निर्देशक मुकुल विक्रम ने बताया, 'इस फिल्म को बनाने का सिर्फ एक ही मकसद है, लोगों के प्रति जागरूकता लागा। अगर हम इस फिल्म के माध्यम से नहीं बताएंगे तो लोगों को कैसे पता चलेगा कि देश में क्या हो रहा है ? देश में मुस्लिम बहुल इलाकों से हिंदुओं का पलायन बहुत बड़ी समस्या है। जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करके उनको पलायन पर मजबूर कर जाता है।'
OG Release Date: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, विलेन बन छाने को तैयार इमरान हाशमी