फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Sharma: राजेश शर्मा ने की सलमान-अक्षय की जमकर तारीफ, बताया- 'खिलाड़ी' की किस बात से भर आई थीं आंखें

Sun, 25 Jun 2023 04:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Jun 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Sharma Praised Salman Khan Akshay Kumar Said they offered him food on sets
राजेश शर्मा - फोटो : social media

फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। अब तक कई फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से वह लोगों को चौंका चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने सेट पर सलमान खान और अक्षय कुमार के रवैये पर खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

Rajesh Sharma Praised Salman Khan Akshay Kumar Said they offered him food on sets
राजेश शर्मा - फोटो : social media

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राजेश ने सलमान खान और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। बातचीत के दौरान राजेश ने 'लक्ष्मी' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ काम करने के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय ने उन्हें खाना ऑफर किया था।

Rajesh Sharma Praised Salman Khan Akshay Kumar Said they offered him food on sets
राजेश शर्मा - फोटो : social media

अपनी भावना व्यक्त करते हुए राजेश ने कहा कि वह एक पल के लिए ठिठक गए कि यह एक सुपरस्टार है जो मुझे खाना दे रहा है।' अभिनेता ने आगे कहा कि उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। इसी तरह, राजेश ने 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ काम करने को भी याद किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Sharma Praised Salman Khan Akshay Kumar Said they offered him food on sets
राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा कि शूटिंग के समय सलमान हमेशा उन्हें लंच के दौरान अपने साथ शामिल होने के लिए कहते थे। इस इंटरव्यू में राजेश ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब वह सिर्फ 20 साल के थे, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। उस समय उनमें अभिनय के प्रति प्यार और जुनून विकसित हो चुका था।

विज्ञापन
Rajesh Sharma Praised Salman Khan Akshay Kumar Said they offered him food on sets
मिसेज अंडरकवर - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन पूरे परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए उन्हें नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा इसी कारण उन्हें थिएटर से भी दूर जाना पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में राजेश को मिसेज अंडरकवर में देखा गया था। फिल्म में राधिका आप्टे लीड रोल में थीं। वहीं अभिनेता ने उनके बॉस की भूमिका निभाई थी।
Adipurush Hindi Vs Telugu: प्रभास के पैन इंडिया स्टार होने पर लगा सवालिया निशान, आंकड़ों में समझिए पूरा गणित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed