बॉलीवुड इंडस्ट्री न केवल अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है, बल्कि ऑन स्क्रीन कपल्स को भी लेकर काफी पॉपुलर है। फैंस हर फिल्म की कहानी के साथ–साथ फिल्म के किरदारों को भी काफी पसंद करते हैं। कई बार निर्देशक कुछ फ्रेश जोड़ियों को भी फिल्म में कास्ट करने की कोशिश करते हैं, जिससे कि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिल सके। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ऑनस्क्रीन रियल लाइफ पिता और बेटे के साथ फिल्मों में रोमांस किया है।
Bollywood: ये अभिनेत्रियां पिता-बेटे दोनों के साथ लड़ा चुकी हैं इश्क, स्क्रीन पर दिए एक से एक रोमांटिक सीन
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने अपने करियर को शुरुआत ‘सपनों के सौदागर’ से की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री को राज कपूर के साथ देखा गया था। बाद में हेमा ने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के साथ ‘हाथ की सफाई’ में भी काम किया। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी।
माधुरी दीक्षित
अपने डांस और अभिनय से सबको अपना दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित ने भी फिल्म ‘दयावान’ में विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया। आगे चलकर अभिनेत्री ने फिल्म ‘मोहब्बत’ में अक्षय खन्ना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस भी किया।
डिंपल कपाड़िया
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के नाम तो और भी बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। डिंपल ने न सिर्फ धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ काम किया, बल्कि अभिनेत्री ने विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ भी स्क्रीन साझा की। डिंपल की फिल्मों के साथ साथ उनकी यह ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
शिल्पा शेट्टी
जब भी बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस का नाम लिया जाता है, उसमें शिल्पा शेट्टी नाम जरूर शुमार होता है। फिल्म ‘लाल बादशाह’ में शिल्पा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। वहीं, फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में अभिनेत्री में अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन साझा की। हालांकि, इस फिल्म में वह अभिषेक की हीरोइन नहीं थी।