अयोध्या नगरी तैयार है प्रभु श्रीराम का स्वागत करने को। लंबे अरसे के इंतजार के बाद रामलला की मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। राजनीति और बिजनेस जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां श्रीराम की नगरी में पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के भी कई सितारे अयोध्या पहुंच गए हैं। तस्वीरों में देखिए सितारों का अंदाज...
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खूबसूरत अंदाज में नजर आए। कैटरीना गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं, वहीं विक्की कौशल सफेद रंग के कुर्ता पाजामा पहने नजर आए।
Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अभिनेता को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में देखा गया। उनके अलावा साउथ सुपरस्टार रामचरण भी नजर आए।
#WATCH | Superstar Rajinikanth arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/1ii6iCsdQ1
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनता शैलेष लोढ़ा भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्हें कार से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए जाते देखा गया। मशहूर गायक हरिहरन भी अयोध्या नगर में पधारे हैं। धीरे-धीरे सभी सितारे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे हैं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजन
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी अयोध्या धाम में आ चुके हैं और दोनों सितारे कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। श्रीराम मंदिर परिसर से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिग बी और जूनियर बच्चन कुर्ता पाजामा पहने नजर आ रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिले अनुपम और रजनीकांत, लोगों को याद आया भरत-मिलाप