{"_id":"5c077fe7bdec224177354990","slug":"rajinikanth-and-akshay-kumar-film-2-0-will-release-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ कमाई के बीच 2.0 को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, अब चीन में 'गायब होंगे मोबाइल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ताबड़तोड़ कमाई के बीच 2.0 को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, अब चीन में 'गायब होंगे मोबाइल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। महज 6 दिन के अंदर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस बीच रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत के बाद अब यह फिल्म चीन में रिलीज होने वाली है।
2.0
- फोटो : Instagram
2.0 की प्रोड्यूसर कपंनी लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म के चीन में रिलीज होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। एक नोट को शेयर करते हुए लाइका प्रोडक्शंस ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि फिल्म 2.0 अगले साल तक चीन के 10,000 पिक्चर थिएटर और 56,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। इनमें से 47000 3D स्क्रीन पर रिलीज होगी।
2.0
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोड्क्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बात करें 2.0 के अब तक के कलेक्शन की तो, इसके हिन्दी वर्जन ने 6 दिन में कुल 122.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज हुई है।
47,000+ 3D screens are gearing up for #2Point0 🔥 in China! China is going to be a Thalaivar fort now! 😎#2Point0InChina @rajinikanth @akshaykumar @shankarshanmugh @iamAmyJackson @arrahman pic.twitter.com/PiNOHiHjrO
— Lyca Productions (@LycaProductions) December 4, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0
- फोटो : twitter
अगर फिल्म के तीनों भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो 2.0 अपना बजट निकालने के करीब पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 5 दिन में 2.0 ने भारत में जहां 337 करोड़ तो वहीं ओवरसीज में 114 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इसने 5 दिन में कुल 451 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन हैं।