फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू निगम ने खोली टीवी शोज की रियलिटी, बोले-TRP के लिए दरकिनार हो रहे टैलेंट

Wed, 05 Dec 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 05 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam opens reality of tv show, says talent bypassing for TRP
Sonu Nigam
सोनू निगम की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए सिंगरों में की जाती है, लेकिन वह अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हाल में सोनू निगम ने टीवी रियलिटी शो और उनकी टीआरपी को लेकर बोलते नजर आए हैं। सोनू का कहना है कि मेकर्स टैलेंट को दरकिनार कर बस टीआरपी के बारे में सोचते हैं। 

Sonu Nigam opens reality of tv show, says talent bypassing for TRP
sonu nigam
सोनू निगम का कहना है कि रियलिटी शो के मेकर्स और मार्केटिंग टीम मिलकर टैलेंट को कम कर देती है। यह लोग शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अपने तरीके से काम करवाते हैं। इतना ही नही शो को हिट करने के लिए कंटेस्टेंट की बैकग्राउंड स्टोरी और दर्द भरी दास्तान को दिखाया जाता है। लोगों को उनके टैलेंट नहीं बल्कि उनकी कहानियों के आधार पर जज किया जाता है।  
 
Sonu Nigam opens reality of tv show, says talent bypassing for TRP
Sonu Nigam
सोनू निगम का कहना है कि मार्केटिंग के बहुत से नौसिखिए लोग उन लोगों को सिखाते हैं जो बचपन से अपने हुनर के दम पर काम करते आ रहे हैं। सिर्फ शो की टीआरपी बटोरने के लिए यह सब कहानियां दिखाई जाती हैं। सोनू का कहना है कि अगर आप टैलेंट की खोज कर रहे हैं तो शो में मार्केटिंग टीम को इस तरह से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam opens reality of tv show, says talent bypassing for TRP
सोनू निगम
बता दें कुछ दिन पहले सोनू निगम अपने एक ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में अजान को लेकर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से के साथ उन्हें मौलवियों के फतवों का सामना भी करना पड़ा था। एक मौलवी ने सोनू निगम का सर मुंडवाने वाले को 10 लाख तक का इनाम देने की घोषणा भी की थी। 
 
विज्ञापन
Sonu Nigam opens reality of tv show, says talent bypassing for TRP
सोनू निगम
इसके जवाब में सोनू ने कहा था कि मेरा भगवान मेरे साथ है लेकिन ऐसी मानसिकता मुझे बिलकुल पसंद नहीं है, जिसमें कोई किसी के लिए फतवा जारी कर दे। सोनू ने इस मामले में सरकार पर भी भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था हम एक सभ्य और लोकतांत्रिक देश में रहते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed