{"_id":"5b1ba61a4f1c1bf26e8b70ea","slug":"rajinikanth-and-akshay-kumar-starrer-film-2-0-may-not-release-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार को लगा बड़ा झटका, 450 करोड़ में बनी फिल्म इस वजह से फिर लटकी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार को लगा बड़ा झटका, 450 करोड़ में बनी फिल्म इस वजह से फिर लटकी
Sat, 09 Jun 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' ने रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई की है हालांकि फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से कम रहा। रजनीकांत की 'काला' के बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म '2.0' का अब इंतजार है। फिल्म में रजनीकांत को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया है।
2 of 5
2.0
भले ही फैंस को फिल्म का इंतजार हो लेकिन अब उनका इंतजार और बढ़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘2.0’ इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत और अक्षय कुमार को आमने-सामने देखने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा।
3 of 5
2.0
इसकी वजह इस फिल्म में किया जा रहा वीएफएक्स (ग्राफिक्स) का काम है जिसे ओवरनाइट और डबल शिफ्ट करने के बावजूद अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। फिल्म मेकर्स को ऐसे में इस काम के जल्द खत्म होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है जिसके चलते ये फिल्म अगले साल तक के लिए टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड हंगामा को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘जिस तरह का वीएफएक्स का काम '2.0' में है वो अभी तक पेंडिंग है और मेकर्स के बाद इस फिल्म को फिलहाल रिलीज न करने के अलावा और कोई चारा नहीं है इसीलिए ऐसा संभव है कि मेकर्स इस फिल्म को इस साल रिलीज न कर पाएं। इस बारे में इस साल के अंत तक ऐलान कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
5 of 5
सूत्र ने बताया, ‘इस साल के अंत तक, 2.0 के निर्माता वीएफएक्स के ज्यादातर काम को पूरा कर देना चाहते हैं। लेकिन इस फिल्म में हो रही लगातार देरी ने एक और समस्या पैदा कर दी है और वो है इस फिल्म का बढ़ता बजट जो अब और लगातार बढ़ रहा है।’ बता दें कि फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।