{"_id":"5c49361dbdec22271f341882","slug":"rajinikanth-daughter-soundarya-to-marry-businessman-and-actor-vishagan-vanangamudi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्माता-निर्देशक भी हैं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, तलाक के बाद रचाने जा रहीं इस एक्टर से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्माता-निर्देशक भी हैं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, तलाक के बाद रचाने जा रहीं इस एक्टर से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Soundarya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ इंडस्ट्री के भगवान और बॉलीवुड के सुपरस्टार मानें जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या और छोटी का नाम सौंदर्या (Soundarya) है। उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने साउथ के मशहूर एक्टर धनुष से शादी की है और रजनीकांत की दूसरी बेटी सौंदर्या तलाकशुदा हैं और अब दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। सौंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी।
Trending Videos
2 of 5
Soundarya
इससे पहले सौंदर्या की शादी 2010 में आश्विन कुमार से हुई थी। आश्विन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है। हालांकि पति आश्विन कुमार के साथ सौंदर्या का साल 2017 में ही कानूनी तौर पर डाइवोर्स हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Soundarya
सौंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं। सौन्दर्या और विशागन की यह दूसरी शादी है। विशागन ने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से शादी की थी।
4 of 5
Soundarya
सौंदर्या ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'पदायप्पा' से बतौर ग्राफिक डिजाइनर की थी। कई फिल्मों से बतौर ग्राफिक डिजाइनर जुड़ने के बाद वे फिल्म गोवा (2010) से निर्माता के तौर पर जुड़ीं। रजनीकांत की फिल्म 'कोचाडियान' के जरिए उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। सौंदर्या की बतौर डायरेक्टर फिल्म 'वीआईपी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष और काजोल अहम रोल में थे।
विज्ञापन
5 of 5
Soundarya
बता करें सौंदर्या के होने वाले पति की तो विशागन एक दवा कंपनी के मालिक होने के साथ एक्टर भी हैं। उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X