{"_id":"6399ca5f38e26640be151dd2","slug":"rajinikanth-learnt-his-cigarette-flip-style-from-shatrughan-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajinikanth: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रजनीकांत को साउथ सिनेमा का मेगास्टार कहा जाता है। उनकी जो भी फिल्म थियेटर में रिलीज होती है वह एकदम छा जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं रजनीकांत के डायलॉग उनके स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आते हैं और फैंस उनके अंदाज को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। रजनीकांत का चश्मा उछाल के पहनने का स्टाइल...सिगरेट उछालने का तरीका सभी एकदम अलग हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रजनीकांत ने सिगरेट उछालने का अनोखा स्टाइल उनका खुद का नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे कॉपी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रजनीकांत ने ये अनोखा तरीका अपने स्टाइल में कब शामिल किया।
Trending Videos
2 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की फिल्में, अदाकारी का ही कमाल है कि आज फैंस अभिनेता को भगवान की तरह पूजते हैं। चलते हुए कंधे पर गमछा रखना, चलने का स्टाइल, घुमाकर चश्मा पहनना और पैर पर पैर रखकर बैठना...रजनीकांत के इन स्टाइल पर फैंस फिदा रहते हैं। लेकिन रजनी अन्ना ने सिगरेट हवा में उछाल के पीने का तरीका बॉलीवुड से कॉपी किया था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि हिंदी फिल्मों में उन्होंने शत्रुध्न सिन्हा को शत्रुध्न सिन्हा ने सिगरेट पीते देखा था, जिसके बाद उन्होंने इस तरीके को थोड़ा सा बदल दिया।
सिर्फ इतना ही नहीं रजनीकांत के दोस्त के.सी. जेम्स ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब क्लास खत्म होने के बाद सभी लोग घूमने जाते थे तो रजनीकांत इंस्टीट्यूट में रुकते थे और अलग-अलग तरीकों से प्रैक्टिस करते थे। कभी चलने का तरीका तो कभी डायलॉग बोलने का तरीका सभी कुछ एकदम अलग होता था।
4 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
के.सी. जेम्स ने आगे ये भी बताया था कि रजनीकांत ने सिगरेट उछालने का तरीका एकबार में नहीं सीखा था। इसके लिए उन्होंने फिल्में देखीं और घंटों प्रैक्टिस करते रहते थे। उन्होंने बताया था इसके लिए रजनीकांत एक सिगरेट खरीदते थे और घंटों प्रैक्टिस करते रहते थे। वह हमेशा एक्टिंग में स्टाइलिंग की बातें करते रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।