सब्सक्राइब करें

Kolkata Film Festival: सोशल मीडिया नेगेटिविटी पर शाहरुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दुनिया चाहे जो भी करे हम तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee SRK Rani Mukherji attend inaugural program of 28th International Kolkata Film Festival
रानी मुखर्जी-शाहरुख खान-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर आज तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की है। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में एंट्री ली। इस दौरान ममता बनर्जी दोनों सितारों का जोरदार स्वागत करती नजर आईं। फेस्टिवल में रानी मुखर्जी ने मंच पर कदम रखने से पहले उसे छूकर माथे पर लगाया। ब्लैक कलर की साड़ी में रानी का लुक काफी शानदार लग रहा है। रानी और शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कई बड़े फिल्मी सितारे भी वहां मौजूद दिखे। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा साहस का परिचय दिया है। फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान ने सोशल मीडिया नेगेटिविटी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पॉजिटिव रहेंगे।

Trending Videos
Mamata Banerjee SRK Rani Mukherji attend inaugural program of 28th International Kolkata Film Festival
अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पहले से उपस्थित नजर आए। शाहरुख खान ने बिग बी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया तो बिग बी ने भी किंग खान को गले लगा लिया। इसके बाद शाहरुख खान ने जया बच्चन के पैर छूए। एक-एक कर शाहरुख खान वहां मौजूद तमाम हस्तियों से गर्मजोशी के साथ मिले। 


Avatar The Way Of Water: अकल्पनीय दुनिया में ले जाती है अवतार 2, फिल्म देखने से पहले पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mamata Banerjee SRK Rani Mukherji attend inaugural program of 28th International Kolkata Film Festival
शाहरुख खान-महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उद्घाटन समारोह के दौरान महेश भट्ट भी मंच पर नजर आए। शाहरुख खान जैसे ही महेश भट्ट से मिलने पहुंचे उन्होंने तुरंत किंग खान को गले लगा लिया और उनसे कुछ कहते नजर आए। समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा भी उपस्थित दिखे।
Year Ender 2022: ट्विटर पर भिड़ने वाले सितारों में ये पांच रहे सबसे आगे, बाकी ने क्या क्या किया ये भी पढ़िए

Mamata Banerjee SRK Rani Mukherji attend inaugural program of 28th International Kolkata Film Festival
ममता बनर्जी-शाहरुख खान-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 22 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 शॉर्ट फिल्म और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा। 
Love Story: जब 'खलनायक' की मोहब्बत में गिरफ्तार थीं माधुरी, संजू की इस गलती ने प्यार में खड़ी कर दी दीवार

विज्ञापन
Mamata Banerjee SRK Rani Mukherji attend inaugural program of 28th International Kolkata Film Festival
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान ने कहा, 'दुनिया चाहे कुछ भी करे, हम जैसे लोग सकारात्मक रहेंगे।' इसके अलावा उन्होंने कहा, ' मैंने कहीं पढ़ा था कि नेगेटिविटी सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है। इस तरह की कोशिशें कलेक्टिव नेरेटिव को विभाजित और विनाशकारी बनाती हैं।'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed