फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: जब 'खलनायक' की मोहब्बत में गिरफ्तार थीं माधुरी, संजू की इस गलती ने प्यार में खड़ी कर दी दीवार

Thu, 15 Dec 2022 06:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Dec 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Know about Sanjay Dutt and madhuri dixit love story and reason why they got seperated from each other
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

सिल्वर स्क्रीन पर बांहों में बांहे डाले रोमांस करने वाले और प्यार के गीत गुनगुनाने वाले कई सितारों को असल जिंदगी में उनका मनचाहा प्यार नहीं मिल पाया है। फिल्मों में भले ही उनकी लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हो गई हो, लेकिन असल जिंदगी में उनका प्यार अधूरा ही रह गया। कभी परिवार की नामंजूरी तो कभी समाज के डर ने इनकी मोहब्बत को अफसाना बना दिया। मोहब्बत की एक ऐसी ही अधूरी दास्तां आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये मोहब्बत है माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की। 

Know about Sanjay Dutt and madhuri dixit love story and reason why they got seperated from each other
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित भले ही डॉक्टर श्रीराम नेने की मोहब्बत की गिरफ्त में हों, लेकिन नेने उनका पहला प्यार नहीं थे। माधुरी की पहली मोहब्बत बॉलीवुड के खलनायक यानि संजय दत्त थे। एक समय ऐसा था जब माधुरी और संजय की मोहब्बत के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में होते थे। कहा जाता है कि एक समय में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे के काफी क्लोज थे। जब 27 साल पहले 1991 में निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 'साजन' फिल्म के लिए स्टारकास्ट की शुरुआत की थी तब लॉरेंस संजय दत्त की जगह आमिर खान को लेना चाहते थे, लेकिन आमिर के मना करने के बाद ये फिल्म संजय दत्त को मिली। वहीं एक्ट्रेस को लेकर उनकी पहली पसंद आयशा जुल्का थीं, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही आयशा को तेज बुखार हो गया जिसके बाद माधुरी दीक्षित को रिप्लेस किया गया। 

Know about Sanjay Dutt and madhuri dixit love story and reason why they got seperated from each other
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

कहा तो यह तक जाता है कि संजय और माधुरी इस फिल्म से पहले ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस फिल्म की शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर हो रही थी ऐसे में दोनों को एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिल गया था। जिसका नतीजा ये रहा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई दी। लेकिन फिर वही हुआ जिसका डर था। संजय और माधुरी दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय दत्त शादीशुदा थे। परिवार वालों ने दोनों को आगाह भी किया, लेकिन दोनों छुप-छुपाकर मिलते रहे।

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2022: ट्विटर पर भिड़ने वाले सितारों में ये पांच रहे सबसे आगे, बाकी ने क्या क्या किया ये भी पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Sanjay Dutt and madhuri dixit love story and reason why they got seperated from each other
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

संजय और माधुरी की फिल्म 'खलनायक' रिलीज हुई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसी बीच 1993 में ही संजय दत्त एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश चले गए। बहन प्रिया दत्त ने संजय दत्त को फोन किया और ऐसी खबर दी, जिसकी भेंट कई रिश्ते चढ़ गए। प्रिया दत्त ने संजय को फोन पर बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। संजय दत्त वतन लौटे तो एयरपोर्ट पर परिवार वालों की बजाय पूरी पुलिस फोर्स उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर पर भी पुलिस थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब टाडा के तहत मुकदमा दर्ज होने का मतलब जिंदगी जेल के नाम हो जाना माना जाता था।

विज्ञापन
Know about Sanjay Dutt and madhuri dixit love story and reason why they got seperated from each other
माधुरी दीक्षित, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त की गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। उनपर लगे इन आरोपों ने माधुरी दीक्षित को भी बड़ा झटका दिया। माधुरी को लगता था कि संजय अपनी ‘बैड ब्वॉय’ वाली इमेज को पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन गिरफ्तारी ने उन्हें एक नए दलदल में ढकेल दिया था। इसके बाद से ही माधुरी दीक्षित ने न सिर्फ संजय दत्त से दूरी बना ली, बल्कि उनके नाम पर खामोश रहने लगीं। जिंदगी ने करवट ली और माधुरी दीक्षित की शादी हो गई। संजय दत्त ने भी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। फिर तलाक लिया और मान्यता से तीसरी शादी कर ली। संजय जेल से सजा काटकर रिहा हो चुके हैं। माधुरी और डॉ. नेने के दो बेटे हैं और संजय दत्त के भी तीन बच्चे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed