{"_id":"5a910c574f1c1b8e238ba7ae","slug":"rajinikanth-much-awaited-film-kaala-karikalan-teaser-will-release-on-1st-march-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन सामने आएगा 'काला करिकलन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन सामने आएगा 'काला करिकलन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kaala Karikalan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कबाली' फिल्म की सफलता के बाद साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले रजनीकांत के दामाद और रांझणा एक्टर धनुष ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें रजनीकांत दमदार लुक में नजर आए। वहीं अब इस फिल्म के टीजर का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
Dhanush and Rajnikanth
धनुष ने होली से पहले रजनीकांत के फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म के टीजर की तारीख का ऐलान कर दिया है। धनुष ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। धनुष ने ट्वीट करते हुए लिखा - '1 मार्च को फिल्म 'काला करिकलन' का टीजर रिलीज होगा। आप सभी रजनीकांत के स्टाइल को देखने के लिए तैयार रहिए।'
The news you have all been waiting for. #kaala TEASER FROM MARCH 1ST. Get ready to be in awe of our one and only Superstar’s charisma and style. “ இந்த கரிகாலனோட முழு ரவுடித்தனத்த பாத்தது இல்ல..ல ..? பாப்பீங்க!!! “ pic.twitter.com/3gcKmhWXEQ
— Dhanush (@dhanushkraja) February 24, 2018
2.0
इस साल रजनीकांत की दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें 'काला करिकलन' और 2.0 शामिल है। हालांकि '2.0' फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असमंजस बरकरार है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaala Karikalan
'काला करिकलन' फिल्म में रजनीकांत के अलावा हूमा कुरैशी, अंजलि पाटिल और साक्षी अग्रवाल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी।