{"_id":"5c5cf307bdec22736a7695e9","slug":"rajinikanth-personally-invited-kamal-haasan-to-his-daughter-soundarya-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की बेटी की शादी में सेलिब्रिटीज का लगेगा जमावड़ा, इस सुपरस्टार को दिया न्योता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की बेटी की शादी में सेलिब्रिटीज का लगेगा जमावड़ा, इस सुपरस्टार को दिया न्योता
Fri, 08 Feb 2019 08:48 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 08 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan and Rajinikanth
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी छोटी बेटी सौंदर्या की शादी तैयारियों में लगे हुए हैं। सौंदर्या 11 फरवरी को चैन्नई के बिजनेसमैन और अभिनेता विशागन वननगमुदी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रजनीकांत की बेटी की यह दूसरी शादी है। इस बीच उन्होंने सौंदर्या की शादी का निमंत्रण देना शुरू कर दिया है।
Kamal Haasan and Rajinikanth
- फोटो : twitter
खबर है कि सौंदर्या की शादी में राजनीतिक और फिल्म घराने से बड़ी-बड़ी हस्तियां दस्तक देने वाली है। हाल ही में रजनीकांत सुपरस्टार कमल हासन के घर पहुंचे। रजनीकांत ने उन्हें बेटी की शादी का निमंत्रण दिया है। इस दौरान दोनों सुपरस्टार बड़े खास अंदाज में मिले। रजनीकांत और कमल हासन की मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारयल भी हो रही हैं।
Nanben daa! #Superstar #Rajinikanth - #Ulaganayagan #KamalHaasan.. Lovely legends 👌👌@soundaryaarajni marriage invite.. pic.twitter.com/EabMCdM6eV
— Kaushik LM (@LMKMovieManiac) February 7, 2019
Kamal Haasan and Rajinikanth
- फोटो : twitter
इन दोनों सुपरस्टार के फैंस इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं गौरतलब है कि रजनीकांत ने सौंदर्या की शादी का पहला निमंत्रण अपने किसी खास रिश्तेदार को ना देकर तमिलनाडू कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष थिरूनवुकरासर को दिया है। रजनीकांत ने बताया 'थिरूनवुक्करसर ही हैं जो मेरी बेटी की शादी के फंक्शन को अरेंज करने में सबसे आगे रहे हैं, इसलिए मैंने उन्हें सबसे पहले शादी का निमंत्रण दिया है, मैं अभी और लोगों को भी बेटी की शादी के लिए आमंत्रित करूंगा, मैं अभी राजनीतिक लोगों से शादी में बुलाने के लिए मिल रहा हूं, इसके पीछे मेरा कोई राजनीतिक हित नहीं है।'
Superstar #Rajinikanth met #KamalHaasan today at his office. pic.twitter.com/Ii8x5u12XZ
— SS Music (@SSMusicTweet) February 7, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : file photo
बता दें कि सौंदर्या और विशागन की बीते वर्ष 2018 में सगाई हो चुकी है। इससे पहले रजनीकांत की बेटी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दरअसल, शादी से पहले सौंदर्या ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सौंदर्या साड़ी में नजर आ रही हैं। सौंदर्या ने ब्राइड मोड में फोटो शेयर की है। नारंगी और नीले रंग की साड़ी के साथ सौंदर्या ने लाइट मेकअप किया है। सौंदर्या बिल्कुल साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : file photo
बता दें कि सौंदर्या की ये दूसरी शादी होने जा रही है। इससे पहले उनकी शादी 2010 में आश्विन कुमार से हुई थी। आश्विन भी पेशे से एक बिजनेसमैन थे। सौंदर्या को पहली शादी से एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम वेद है। आश्विन कुमार से सौंदर्या का साल 2017 में ही कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है।