प्रियंका के नाम एक और रिकॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा केे रिकॉर्ड और जगजीत सिंह के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
'गली ब्वॉय' के तीनों शोज हाउसफुल
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय इस वैलेंटाइन को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गली ब्वॉय को जर्मनी के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2019 के लिए चुना गया था। फिल्म के तीन शोज रखे गए और तीनों ही शोज हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया है। रणवीर सिंह के साथ इसमें आलिया भट्ट दिखाई देंगी।
मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। उन्होंने अपनी गायकी से सारी दुनिया में पहचान बनाई। गीतकार और डायरेक्टर गुलजार के सीरियल मिर्जा गालिब से जगजीत सिंह का बहुत नाम हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह आज हमारे बीच होते तो अपना 78वां बर्थडे मना रहे होते।
पढ़ें: जगजीत सिंह की गजल सुनने के लिए पायलट ने की थी 30 मिनट बाद प्लेन की लैंडिंग, दिलचस्प है किस्सा
ट्रोल करने पर रहमान का करारा जवाब
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान ने अपनी बेटी के नकाब पहनने के मामले में ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है। रहमान ने कहा कि उनकी बेटी को यह अधिकार है कि उसे क्या पहनना है। 51 वर्षीय संगीतकार ने अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनकी पत्नी और दूसरी बेटी रहीमा बिना किसी पर्दे के हैं जबकि खतीजा ने अपना चेहरा ढक रखा है। उन्होंने इसके साथ #Freedomtochoose कैप्शन दिया।
पढ़ें: बुर्का पहनने के बाद ट्रोल हुई एआर रहमान की बेटी, ट्रोलर्स को रहमान ने दिया करारा जवाब
करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रुही का जन्मदिन 7 फरवरी को सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर यश और रुही को ढेर सारी बधाईयां मिलीं। करण जौहर ने इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने करण जौहर के साथ बच्चों की तस्वीर भी शेयर की।
