Valentine Day 2019: अमृता सिंह के घर में 2 दिन तक रहे थे सैफ, एक Kiss के बाद लिया शादी का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।
सैफ थोड़े परेशान दिख रहे थे कि तभी अमृता ने सैफ से कहा कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि हम दोनों के बीच कुछ होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए निश्चिन्त रहो। इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। इस वाकया के बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं।