{"_id":"5dd60bda8ebc3e54f4462d2a","slug":"rajinikanth-touch-feet-to-amitabh-bachchan-at-international-film-festival-of-india-2019-in-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IFFI 2019: रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, बिग बी बोले- 'ये मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैंं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI 2019: रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, बिग बी बोले- 'ये मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैंं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
iffi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल के 50वें संस्करण का आगाज गोवा में हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी ये समारोह 9 दिन तक चलेगा। इस बार फिल्म महोत्सव में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस ईवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर पर है।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
महोत्सव के पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत को आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया । इस मौके पर अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया। उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बताया। रजनीकांत ने अमिताभ के पैर भी छुए।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
अमिताभ अक्सर पैर छूने वालाें काे राेकते हैं लेकिन रजनीकांत ने यह सब इतनी तेजी से किया कि अमिताभ उन्हें रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सभी गणमान्य लोगों, देवियों और सज्जनों आपके इस सम्मान और अवॉर्ड के लिए धन्यवाद। माता-पिता का आशीर्वाद रहा है, इस सफर में कई निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं, संगीतकारों का योगदान रहा है, जिसकी वजह से आज मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन सबसे ज्यादा आभार जनता का है।'
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
- फोटो : ट्विटर/प्रकाश जावड़ेकर
'जनता का यह ऋण कभी नहीं उतार पाऊंगा, शायद मैं उतारना भी नहीं चाहता। भारत सरकार और गोवा सरकार का धन्यवाद। रजनीकांतजी को मैं अपने परिवार का सदस्य समझता हूं। यह अलग बात है कि हम एक-दूसरे को सलाह देते रहते हैं, भले हम सलाह मानें या न मानें। रजनीकांत बेहद नम्र व्यक्तित्व के धनी हैं, अतुल्य व्यक्तित्व, जो हमेशा प्रेरित करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम की शुरुआत में रमेश सिप्पी, एन चंद्रा और पीसी श्रीराम को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया कि सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए इससे बेहतर मंच नहीं हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।