फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35वें जन्मदिन पर टूट गई थी हेलन की पहली शादी, सलीम खान के ऐसे आई थीं करीब

Thu, 21 Nov 2019 12:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Helen Birthday Special her Love Story with Salim Khan
Helen - फोटो : Social Media

50 के दशक की फिल्मों में विलेन का कद हीरो के बराबर तक पहुंच चुका था। पर्दे पर क्राइम और पैसे की चौंध के बीच बस कमी थी तो सिर्फ ग्लैमर की। फिर अचानक फिल्मों में आइटम सॉन्ग का दौर आया और इसने जन्म दिया हेलन को। 19 साल की हेलन पर बस नजरें ठहर जाती हैं। उनके डांस में नजाकत और उत्साह था। जब वो थिरकती थीं तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाता था। हेलन की मुस्कारहट के पीछे का संघर्ष इतना भयानक था कि सुनने वालों की रुह कांप जाए। आज हेलन के जन्मदिन हम उनकी निजी जिंदगी से आपको रूबरू करवाते हैं।



Helen Birthday Special her Love Story with Salim Khan
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया

हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनकी मां बर्मा की रहने वाली थीं। उनका एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। पिता का निधन होने जाने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली। इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया। लेकिन वर्ल्ड वॉर 2 में रिचर्डसन की भी मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया।

Helen Birthday Special her Love Story with Salim Khan
Helen - फोटो : Social Media

वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दीं। जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था, उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई की मंजिल अभी दूर थी, इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं। हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुक्कू का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helen Birthday Special her Love Story with Salim Khan
Helen - फोटो : Social Media

19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म हावड़ा ब्रिज में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गईं। हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं। 1957 में हेलन ने खुद से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली, लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। हेलन ने पीएन अरोड़ा से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे। पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं।

विज्ञापन
Helen Birthday Special her Love Story with Salim Khan
helen - फोटो : helen

यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया। पति को तलाक देने के बाद हेलन ने अकेले जिंदगी की जंग लड़ी। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान सलीम खान की मुलाकात हेलन से हुई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। फिल्मों में काम नहीं मिलने से हेलन इतनी परेशान रहनी लगी थी कि वो आत्महत्या करने की सोचने लगी, लेकिन उस वक्त उनके जीवन में दोस्त के रूप में प्यार बनकर आए सलीम खान। ऐसे में उन्होंने हेलने को संभाला और शादीशुदा होते हुए भी हेलन को अपना जीवनसाथी बना लिया। हेलन को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed