पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन बीते 19 नवंबर को 44 साल की हो गई हैं। इस मौके पर दुनिया भर से सुष्मिता के फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं। सुष्मिता तब हैरान रह गईं जब उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां रेने-अलीशा ने एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।
ब्वॉयफ्रेंड ने सुष्मिता सेन को छत पर दिया बर्थडे का सरप्राइज, बेटियों ने भी दिखाया जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता के जन्मदिन पर रोहमन, रेने और अलीशा ने घर की छत को पूरी तरह सजा दिया। सुष्मिता ने अपने जन्मदिन पार्टी के इस वीडियो को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो छत पर आती हैं और तैयारियों को देखकर यकीन नहीं कर पातीं।
सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा- 'क्या जादू है...जन्मदिन पर मैंने जो कुछ भी मांगा, मुझे सब मिला। शुक्रिया जान रोहमन शॉल इस सरप्राइज के लिए। हर किसी ने बहुत अच्छा अभिनय किया, मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। यह रहा जादू से भरा छत, लाइट, टेंट, गुब्बारे, स्वादिष्ट केक और हर जगह ये बिखरे हुए खत।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
इससे पहले रोहमन ने सुष्मिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ठीक वैसे ही जैसे उगता हुआ सूरज दुनिया के लिए रोशनी लेकर आता है, तुम मेरा प्यार, मेरी जिंदगी में वैसे ही रोशनी लेकर आई। सच कहूं तो इस खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए खास और लंबी-लंबी बातें लिखना चाहता था लेकिन सुनो जब मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो मैं बस खो जाता हूं और निशब्द हो जाता हूं, वैसे ही जैसा मैं पहली बार में था। ठीक वैसे ही जैसे मैं इस तस्वीर को क्लिक करते वक्त था।'
रोहमन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'मेरी जिंदगी के हर नए दिन तुम मुझे हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हो। अब इससे ज्यादा खुदा से और क्या मांगू, उसने तो पूरी कायनात से मुझे नवाजा है। मेरी जान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। 44 की हो गई हो, चलो इस साल भी हम राज करें।' फिलहाल सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।
A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl) on