फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी से बदला लेने को इस फिल्म स्टार ने बनाई राजनीतिक पार्टी, एक साल में मिला था भारी बहुमत

Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi death anniversary NT Rama Rao Created Telugu Desam Party For Revenge To Rajiv Gandhi
Rajiv Gandhi and NT Rama Rao - फोटो : amar ujala
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि के अवसर पर उनसे जुड़ा सच्चा किस्सा आपसे शेयर करने जा रहे हैं। एक अभिनेता ने राजीव गांधी से बदला लेने के लिए राजनीतिक पार्टी बना डाली। अगले साल जब पार्टी चुनाव में उतरी तो भारी बहुमत से विजयी हुई। आज प्रदेश की वह प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। बात हो रही है तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) की, जिसकी नींव एक अभिनेता ने समाज सुधारने के लिए या लोगों की भलाई के लिए नहीं, राजीव गांधी से बदला लेने के लिए रखी गई थी।
Rajiv Gandhi death anniversary NT Rama Rao Created Telugu Desam Party For Revenge To Rajiv Gandhi
राजीव गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हुआ यूं था कि साल 1982 में संजय गांधी की मौत के बाद कांग्रेस का पदभार राजीव गांधी को सौंपा गया था। बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी किसी काम से आंध्रप्रदेश पहुंचे। हैदराबाद के बेगमपेट में उनका विमान उतरना था। जैसे ही वहां के कांग्रेसियों को इस बात की भनक लगी तो सभी उन्हें देखने बेगमपेट पहुंच गए। राजीव गांधी को रिसीव करने के लिए खुद तत्कालीन आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री टी अंजैया पहुंचे, लेकिन भीड़ को देख राजीव सकपका गए। 
Rajiv Gandhi death anniversary NT Rama Rao Created Telugu Desam Party For Revenge To Rajiv Gandhi
NTR - फोटो : file photo
टी अंजैया को इस बात की भनक भी नहीं थी कि राजीव गांधी को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से दिक्कत हो सकती है, लिहाजा उन्होंने ने भी भीड़ को हटाने के इंतजामात नहीं किए। ये देख राजीव का गुस्सा और बढ़ गया और वो अंजैया पर चिल्ला दिए। उन्हें मसखरा तक कह डाला। अंजैया का यह सार्वजनिक अपमान तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामाराव को चुभ गया। इसे तेलुगु अस्मिता पर हमला माना गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Gandhi death anniversary NT Rama Rao Created Telugu Desam Party For Revenge To Rajiv Gandhi
rajiv gandhi - फोटो : file photo
घटना के कुछ दिनों बाद इंदिरा ने अंजैया को इस्तीफा देने के लिए कह दिया। जिस दिन अंजैया ने इस्तीफा दिया। उससे एक दिन पहले उनके समर्थन में तीस हजार लोगों की भीड़ जुटी थी उसके बावजूद अंजैया ने इस्तीफा दिया। उनकी जगह भावानम वेंकटरामी रेड्डी को आंध्र का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। इसी साल एनटी रामाराव ने तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना कर डाली। अगले ही साल टीडीपी चुनाव में उतरी। 
विज्ञापन
Rajiv Gandhi death anniversary NT Rama Rao Created Telugu Desam Party For Revenge To Rajiv Gandhi
sonia rajiv gandhi - फोटो : file photo
राजीव के हाथों अंजैया के अपमान को चुनावी मुद्दा बना दिया गया। टीडीपी को भारी बहुमत मिला। एक साल में बनी पार्टी ने विधानसभा की 294 में से 201 सीटें जीत लीं। आपको बता दें, टीडीपी आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था, बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी ऊंचाइयों पर ले गये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed