फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Kapoor Death News: बॉलीवुड में नहीं चल पाया राजीव कपूर का जादू, इन फिल्मों तक सिमट गया करियर

Tue, 09 Feb 2021 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 09 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death: Know About His Acting Career and Movies
राजीव कपूर - फोटो : Social Media

दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है। राजीव कपूर ने भी एक्टिंग में किस्मत आजमाई हालांकि उनका करियर अपने भाइयों और पिता की तरह सफल नहीं रहा।

Rajiv Kapoor Death: Know About His Acting Career and Movies
राजीव कपूर - फोटो : Bollywood

राजीव कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन इसमें राजीव के किरदार को लोगों ने पसंद किया। इसी फिल्म से राजीव ने बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया था। इसके बाद उनके फिल्मी सफर का सिलसिला शुरू हो गया।

Rajiv Kapoor Death: Know About His Acting Career and Movies
राजीव कपूर और मंदाकिनी - फोटो : File Photo

साल 1985 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली राजीव कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ मंदाकिनी मुख्य किरदार में थीं। हालांकि इस फिल्म में लोगों का पूरा ध्यान मंदाकिनी ने अपनी तरफ खींच लिया और राजीव के करियर में ये फिल्म एक तरह से नुकसानदायक साबित हुई। इस फिल्म की वजह से राजीव के अपने पिता राज कपूर से भी संबंध खराब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death: Know About His Acting Career and Movies
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में दिखे तो पर उनकी फिल्में चली नहीं। धीरे-धीरे वे फिल्मों से गायब होते गए।

विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death: Know About His Acting Career and Movies
परिवार संग राजीव कपूर - फोटो : Bollywood

राजीव कपूर ने कुछ फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने 1996 में आई फिल्म प्रेम ग्रंथ और 1991 की फिल्म हिना को प्रोड्यूस किया था। फिल्म प्रेम ग्रंथ का निर्माण करने के साथ-साथ उन्होंने इसका निर्देशन भी किया। हालांकि इस फिल्म ज्यादा कमाई नहीं की लेकिन इसे लोगों ने खूब पसंद किया। 

पढ़ें: राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed