{"_id":"63640672917fa8337469598d","slug":"rajiv-sen-denies-the-allegations-of-charu-asopa-of-cheating-says-she-has-affair-with-karan-mehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charu Asopa-Rajiv Sen: चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन ने किया पलटवार, कहा- उसका करण मेहरा संग….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Charu Asopa-Rajiv Sen: चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन ने किया पलटवार, कहा- उसका करण मेहरा संग….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:03 AM IST
सार
मनोरंजन जगत में आए दिन किसी न किसी रिश्ते टूटने और जुड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ समय से टीवी के मशहूर कपल रहे राजीव और चारू असोपा लगातार सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में आए दिन किसी न किसी रिश्ते टूटने और जुड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ समय से टीवी के मशहूर कपल रहे राजीव और चारू असोपा लगातार सुर्खियों में हैं। शादी के बाद से ही रिश्ते में तकरार के बाद कपल ने अपनी बेटी के लिए रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया था। लेकिन अब दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया है। हालांकि, रिश्ता खत्म करते हुए भी दोनों कलाकार लगातार एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों जहां चारू ने राजीव सेन पर आरोप लगाते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें चीट करने का दावा किया था, तो वहीं अब राजीव ने भी एक्ट्रेस पर पलटवार किया है।
2 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान राजीव सेन ने चारू असोपा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अभिनेत्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजीव ने बताया कि चारू असोपा का टीवी एक्टर करण मेहरा साथ अफेयर था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस रिश्ते के बारे में उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद चारू की मां ने बताया था। अपने इन दावों को सच साबित करते हुए अभिनेता ने चारू की मां नीलम असोपा के कुछ वॉइस नोट भी पेश किए। उन्होंने बताया कि चारू ने करण मेहरा संग रोमांटिक रील बनाया था। दोनों के इस रोमांस का सच एक्ट्रेस की मां ने राजीव को बताया था।
बातचीत के दौरान एक्टर ने यह भी कहा कि चारू मुझ पर चीटिंग का आरोप लगा रही है, लेकिन वह खुद शक के घेरे में है। ट्रस्ट इशु मुझे नहीं बल्कि चारू को है, इसलिए मैं उसके जैसे इंसान के साथ नहीं रह सकता। अभिनेता ने आगे कहा कि चारू अपना दिमाग खो चुकी है। उसके लिए मेरे दिल में जो भी इज्जत थी, वह भी खत्म हो गई है। इसके साथ ही राजीव ने चारू द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को भी झूठ बताया। अभिनेत्री पर वुमन कार्ड प्ले करने का आरोप लगाते हुए राजीव ने कहा कि, मेरे पूरे परिवार ने उन्हें प्यार दिया और मुझसे ज्यादा सपोर्ट किया। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने ऐसे शर्मनाक आरोप लगाए। मैं इस टॉर्चर और तिरस्कार के लिए उसे कभी माफ नहीं करूंगा।
इंटरव्यू के दौरान राजीव ने यह तक कह दिया कि वह चारू से थक चुके हैं और अब उनके लगाए आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चारू को मदद और गाइडेंस की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी को चारू असोपा के साथ असुरक्षित महसूस करते हैं। बता दें कि कपल ने साल 2019 में सात फेरे लिए थे। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों की एक साल की बेटी भी है, जिसके लिए कपल ने अपना रिश्ता बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन लगता है कि उनकी यह कोशिश नाकाम साबित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।