{"_id":"618bbb37e0669e688c57d0d6","slug":"rajkumar-and-patralekha-did-not-invite-bollywood-stars-to-their-wedding-because-they-want-to-keep-it-low-key-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग बेल्स: राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में नहीं नजर आएंगे बॉलीवुड सितारे, सामने आई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग बेल्स: राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में नहीं नजर आएंगे बॉलीवुड सितारे, सामने आई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार और अभिनेत्री पत्रलेखा के आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शादी किस वक्त होगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी का फंक्शन 10 से 12 नवंबर तक चलेगा। राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब वह अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे रहे हैं।
इस वजह से शादी में नहीं नजर आएंगे बॉलीवुड सितारे
हालांकि अब जहां सारे सितारे ग्रैंड सेरेमनी करने लगे हैं तो वहीं राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी को बहुत ही निजी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड से किसी सेलेब्रिटी को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। इसके पीछे दो वजह है। पहली तो यह कि कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए दोनों ही सितारे अपनी शादी में कम लोगों को बुलाना चाहते हैं वहीं इसकी दूसरी वजह कुछ और भी है।
दरअसल राजकुमार बेहद निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा दिखावा पसंद नहीं है। साथ ही इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने कलाकारों को वह सहयोगी कलाकार ही मानते हैं और बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो राजकुमार के अच्छे दोस्त बन पाए हैं। यह वजह है कि राजकुमार की शादी में बॉलीवुड के सितारे कम ही नजर आने वाले हैं।
3 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पत्रलेखा भी बेहद निजी जिंदगी जीना पसंद करती हैं और अपने बारे में ज्यादा खुलासे नहीं करती हैं। खबरों के अनुसार वह भी अपनी शादी में बहुत ज्यादा फिल्मी कलाकारों को नहीं चाहती हैं इसलिए परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही दोनों शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले राजकुमार और पत्रलेखा के जयपुर में शादी करने की खबरें आ रहीं थीं लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं।राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। उन्होंने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुई तो फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। इसके बाद उनकी दोस्ती पत्रलेखा से हुई और फिर प्यार हो गया। अब राजकुमार अपने सपने को पूरा करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।