फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के सीक्वल पर राजकुमार हिरानी का बड़ा बयान, सुनकर रणबीर को लग सकता है झटका

Thu, 12 Jul 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
rajkumar hirani answer for ranbir kapoor sanju sequel

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' बॉक्सऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रिलीज के 13वें दिन कमाई का सिलसिला जारी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें 'संजू' के सीक्वल पर टिकी हैं। 

rajkumar hirani answer for ranbir kapoor sanju sequel

फिल्म देखने के बाद संजय दत्त भी रो पड़े थे और उन्होंने रणबीर के एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। डीएनए के मुताबिक, 'संजय दत्त के करीबी दोस्तों में से एक राजकुमार हिरानी से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि एक आदमी के ऊपर एक ही बायोपिक हो सकती है। जिसे रणबीर कपूर ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। बायोपिक का सीक्वल कैसे हो सकता है।'

rajkumar hirani answer for ranbir kapoor sanju sequel

फिल्म में संजय दत्त के 21 साल से लेकर अब तक की कहानी को दिखाया गया है कि किस तरह उन्हें दोस्तों की संगत में ड्रग्स की लत लग गई। फिर मुंबई बम ब्लास्ट में भी उनका नाम आया और इसके लिए संजय दत्त ने जेल की सजा भी काटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar hirani answer for ranbir kapoor sanju sequel
हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई। जिसमें फिल्म से जुड़े लगभग सभी कलाकारों ने शिरकत की हालांकि इस दौरान विक्की कौशल मौजूद नहीं थे वो पिछले एक महीने से अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए सर्बिया में हैं।  
विज्ञापन
rajkumar hirani answer for ranbir kapoor sanju sequel

फिल्म की बात करें तो रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 'संजू' को देशभर में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed