{"_id":"658e79d50362c7ae28070faf","slug":"rajkumar-hirani-film-dunki-actor-rohitashv-gour-talk-about-his-role-on-shah-rukh-khan-movies-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki: किस्मत में लिखा होता है तो ऐसे मिलता है रोल, रोहिताश्व गौड़ से जानिए संयोग का चमत्कार सरीखा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: किस्मत में लिखा होता है तो ऐसे मिलता है रोल, रोहिताश्व गौड़ से जानिए संयोग का चमत्कार सरीखा किस्सा
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में पुलिस कांस्टेबल पांडे की भूमिका निभा चुके अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने फिल्म 'डंकी' के जरिए नौ साल के बाद बड़े परदे पर वापसी की है। फिल्म 'पीके' के बाद रोहिताश्व गौड़ लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में ऐसे व्यस्त हो गए कि इन्हें इस दौरान कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन व्यस्तता के चलते वह कई फिल्में नहीं कर पाए।
2 of 5
रोहिताश्व गौड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रोहिताश्व गौड़ को लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में मनमोहन तिवारी की भूमिका में खूब लोकप्रियता मिली। इस शो में उन्होंने अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के जरिए अपने किरदार को स्थापित कर दिया। आज भी इस शो को खूब देखा जाता है। रोहिताश्व गौड़ निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में एक धोखेबाज वीजा एजेंट के किरदार में नजर आए हैं।
धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं‘ की शूटिंग में लगातार व्यस्त चले रहेअभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने फिल्म 'डंकी' से जुड़ने का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। वह कहते हैं, 'मैं नायगांव में अपने शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की शूटिंग करता हूं। सेट के पास ही मैं एक अपार्टमेंट में ठहरता हूं और सिर्फ छुट्टी के दिनों में अपने घर गोरेगांव जाता हूं। हमें अगले दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मुझे सुबह ही खबर मिली कि सेट पर एक हफ्ते की छुट्टी है। मैंने सोचा कि इस वक्त का इस्तेमाल घर जाकर अपने परिवार के साथ बिताने के लिये करना चाहिए । जैसे ही मैं नायगांव से गोरेगांव की तरफ आ रहा था रास्ते में ही राजकुमार हिरानी जी का फोन आ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहिताश्व गौड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहिताश्व गौड़ खुद को भाग्यशाली मानते है कि उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्मों में काम मिलता रहता है। 'पीके' से पहले वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में पार्क में नारियल पानी बेचने वाले युवक का छोटा सा किरदार निभा चुके हैं। वह कहते हैं, 'राजकुमार हिरानी जी से पहली बार 1997 में मिला था, जब डीडी वन के लिए उनके एक शो का आडिशन देने गया था। दुर्भाग्य से वह शो कभी पर्दे पर नहीं आ सका। लेकिन जब भी मेरे लायक कोई किरदार होता है, वह मुझे जरूर याद करते हैं। मैंने हिरानी जी के साथ उनकी मशहूर एंथोलॉजी सीरीज ‘द बेस्टसेलर्स’ में भी काम किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहिताश्व गौड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहिताश्व गौड़ मानते हैं कि अगर 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग से एक हफ्ते का ब्रेक नहीं मिलता तो वह राजकुमार की फिल्म 'डंकी' नहीं कर पाते। वह कहते हैं, 'वीजा एजेंट का किरदार राजकुमार हिरानी जी पंजाब के एक जाने माने कलाकार के साथ शूट करने वाले थे, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके तो इस किरदार के लिए हिरानी सर ने मुझे याद किया। संयोग देखिए 'मुझे भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग से एक हफ्ते का ब्रेक मिल गया। इस फिल्म में मैंने लालटू का किरदार निभाया है, जो नकली पंजाबी वीजा एजेंट है। मैं शाहरुख खान के साथ काम करने का इंतजार ही कर रहा था और इस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिल भी गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।