फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट होने पर ट्रोल हुए हिरानी, यूजर्स बोले-यौन उत्पीड़न के आरोपी को कैसे...

Fri, 15 Mar 2019 12:54 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
rajkumar hirani troll after nominating for filmfare best director
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड 'फिल्मफेयर' का आगाज हो चुका है। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019, 23 मार्च को मुंबई के जियो गॉर्डन में आयोजित होगा। अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस घोषणा के बाद हिरानी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
rajkumar hirani troll after nominating for filmfare best director
rajkumar hirani

राजकुमार हिरानी पर 'संजू' फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब उसने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी गई थी। 

rajkumar hirani troll after nominating for filmfare best director
Vidhu Vinod Chopra Rajkumar Hirani - फोटो : twitter

हिरानी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन इन आरोपों के सामने आने के बाद फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की प्रोड्यूसर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया था। हिरानी के समर्थन में कई लोग आए थे तो वहीं कुछ लोगों ने फेयर ट्रायल की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar hirani troll after nominating for filmfare best director
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala

नॉमिनेशन लिस्ट सामने के आने के बाद राजकुमार हिरानी को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जब राजकुमार हिरानी पर यौन-उत्पीड़न के आरोप लगे हैं तो उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट क्यों किया गया है।

विज्ञापन
rajkumar hirani troll after nominating for filmfare best director
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala

एक यूजर ने लिखा- ये सब करने के बाद राजकुमार हिरानी का नाम नॉमिनेट कर दिया, फिल्मफेयर बिका हुआ है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- सार्वजनिक स्थान पर उन पर लगे तमाम आरोपों के बाद भी, आप पृथ्वी पर हिरानी को कैसे नामित कर सकते हैं? 

 

 

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed