{"_id":"5ba78ac0867a557ea52f32d0","slug":"rajkumar-rao-and-shradha-kapoor-film-stri-entered-in-100-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ के पार होते ही 'स्त्री' ने दिखाया रंग, श्रद्धा और राजकुमार दिखते हैं संग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ के पार होते ही 'स्त्री' ने दिखाया रंग, श्रद्धा और राजकुमार दिखते हैं संग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो बॉलीवुड में फिल्में बनने के वक्त होने वाली दोस्तियां काम पूरा होने के बाद खत्म हो जाती हैं परंतु कभी-कभी होता है कि मित्रता आगे भी चले। ऐसा जब होता है तो लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। इन दिनों फिल्म स्त्री की सफलता के लिए देश भर में घूमने वाले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की दोस्ती लोगों की निगाह में आ गई है।
2 of 5
Shradha kapoor
इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं की मानें तो राजकुमार और श्रद्धा आजकल अच्छे दोस्त बन गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और दोनों सितारे अब भी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म चौथे हफ्ते में लागत से कहीं अधिक रकम निकाल कर अब भी टिकट खिड़की पर डटी हुई है। इंडस्ट्री में सफलता सितारों को करीब लाती है और स्त्री के बाद राजकुमार-श्रद्धा की दोस्ती को लेकर भी यही कहा जा रहा है।
3 of 5
rajkumar rao
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी हालिया में रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। हाल ही में उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई है, लेकिन अपनी इसी सक्सेस के बीच श्रद्धा ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फेंस को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajkumar Rao
दरअसल श्रद्धा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। श्रद्धा ने बताया कि वह पिछले चार सालों से एंजाइटी की बीमारी का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं इससे खुद को सुरक्षित रखने के तरीके ढूंढती रहती हूं। मैं सकारात्मक तरीके से अपनी इस बीमारी से लड़ रही हूं। अधिक से अधिक अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती हूं।
विज्ञापन
5 of 5
Rajkumar Rao
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' की टक्कर इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' से हुई। यह दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' दोनों ही फिल्में अलग अलग विषय पर आधारित है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।