{"_id":"5ba7883a867a557f17445da3","slug":"kalpana-lajmi-love-story-with-bhupen-hazarika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, निधन के बाद हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, निधन के बाद हुआ खुलासा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का मुंबई में रविवार को सुबह 64 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।
2 of 8
kalpana lajmi
लाजमी के निधन के बाद उनके बारे-बारे में बहुत सी बातें सामने आ रही हैं । अब एक खबर ये आइ है कि लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे।
3 of 8
kalpana lajmi
हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा ‘भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम’ में लाजमी ने कहा है, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।’’
हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
kalpana lajmi
उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।