फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब 'अपनी अंजलि' को ढूंढने के चक्कर में 25 लड़कों से पिटे राजकुमार राव, बोले- चेहरे पर मत मारना प्लीज

Tue, 31 Aug 2021 08:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 31 Aug 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao beaten by 25 jat boys from another collage says don't hit my face want to become an actor
राजकुमार राव - फोटो : Social Media

बचपन से ही अभिनय करने के सपने देखने वाले अभिनेता राजकुमार राव(Rajkumar Rao) आज उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जिनका नाम मेकर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। शायद शाहरुख खान की फिल्म का डायलॉग उनपर बिलकुल फिट होता है कि किसी चीज को शिद्धत से चाहो तो पूरी कायनात उन्हें तुमसे मिलाने में जुट जाती है। ऐसी ही कुछ रही है राजकुमार राव की जिंदगी भी, जिन्होंने न सिर्फ सपना देखा बल्कि उसे पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष भी किया। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि राज कुमार राव अपने स्कूल टाइम में बहुत ही शरारती थे।



स्कूल में दोस्तों के साथ करते थे मस्ती 

स्कूल में हर बच्चे की तरह राजकुमार राव भी काफी शरारती थे। इस बात का खुलासा राजकुमार ने खुद एक शो के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि अपने बचपन में वो गुंडे टाइप के थे। लेकिन जब वो 11वीं कक्षा में पहुंचे तो उन्होंने ये निर्णय ले लिया था कि वो एक अभिनेता बनना चाहते हैं जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के उस हिस्से को पीछे छोड़ दिया था। राजकुमार राव आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प शरारतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

rajkumar rao beaten by 25 jat boys from another collage says don't hit my face want to become an actor
राजकुमार राव - फोटो : Social Media

अंजलि को ढूंढने के चक्कर में पिटते-पिटते बचे

राजकुमार राव ने अपने स्कूल का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि अपनी अंजलि को ढूंढने के चक्कर में वो पिटते-पिटते बचे थे। एक बार जब वो स्कूल में थे तो उन्होंने एक लड़की को बास्केट बॉल खेलते हुए देखा। बचपन से फिल्मी होने के कारण कुछ-कुछ होता है के शाहरुख की तरह उन्हें लगा कि उन्हें उनकी अंजलि मिल गई। राजकुमार ने बताया कि उसे उसका अमन पहले ही मिल गया था।  

rajkumar rao beaten by 25 jat boys from another collage says don't hit my face want to become an actor
राजकुमार राव, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान के थे बचपन से फैन

राजकुमार राव ने शो पर अपने स्कूल की यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘मैं गुडगांव में ब्लू बेल्स स्कूल में दाखिल हुआ था, वह स्कूल काफी मॉडर्न था। मैं शुरू से ही शाहरुख खान(Shahrukh Khan) का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। तो मैं उस दौरान कुछ-कुछ होता है देखकर आया था। मैंने स्कूल में एक लड़की को बास्केट बॉल खेलते हुए देखा जिसके बाल बिलकुल फिल्म वाली अंजलि(काजोल) की तरह थे। मैंने सोचा ‘अंजलि’। मैंने उसे देखने के बाद शाहरुख की एक्टिंग करते हुए कहा, ‘मैंने उसकी मां को ढूंढ लिया। उस समय किसी न किसी तरह से हम साथ आए हमने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन उसका पहले से ही बॉयफ्रेंड था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao beaten by 25 jat boys from another collage says don't hit my face want to become an actor
rajkumar rao - फोटो : Social Media

25 जाट लड़के पीटने आए थे

राजकुमार राव ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘वह एक जाट लड़का था और निश्चित रूप से वो मुझे मारने आए थे। लॉ कॉलेज के कुछ 25 जाट लड़के थे, लेकिन उस समय तक मैं एक संत लड़का बन चुका था। मैंने सोचा, ‘अब बस हो गया अब नहीं लड़ना। मुझे अभिनेता बनना है। वो मुझे मार रहे थे। 25 लड़के कह रहे थे ‘बंदूक निकाल और इसे शूट कर। मैं बैठा हुआ था, लेकिन मेरे दो पंजाबी दोस्त उनसे ये कह रहे थे ‘आप उसे मत मारो, चाहो तो मुझे मार लो’।

विज्ञापन
rajkumar rao beaten by 25 jat boys from another collage says don't hit my face want to become an actor
Rajkumar Rao - फोटो : twitter

कहा चेहरे पर मत मारना, एक्टर बनना है

राजकुमार राव ने कहा जब वो लड़के उन्हें मार रहे थे तो उनके मुंह से कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ एक शब्द निकला, ‘मेरे चेहरे पर मत मारना, मुझे अभिनेता बनना है’। राजकुमार राव ने कहा ये बिलकुल सच है कि मैं छोटे से ही अभिनेता बनना चाहता था। राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से की थी। इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने के लिए एक कड़ा संघर्ष किया और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed