ड्रग्स केस में टीवी अभिनेता अरमान कोहली को गिरफ्तार किया गया था और अब वो 1 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। बता दें कि अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ ड्रग्स बरामद किए थे। गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं। गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।
{"_id":"612d2a138ebc3e79f17d9da3","slug":"top-news-armaan-kohli-will-be-in-custody-till-september-1-and-ed-interrogates-jacqueline-fernandez","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: एक सितंबर तक हिरासत में रहेंगे अरमान कोहली और ईडी ने की जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: एक सितंबर तक हिरासत में रहेंगे अरमान कोहली और ईडी ने की जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ
Tue, 31 Aug 2021 12:27 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Instagram
बॉलीवु़ड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से अपने पति राज कुंद्रा के केस को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा अब डांस रियलिटी शो में लौट आईं हैं और सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं। कभी वो अपने शो पर अपने दिल की बात रख रहीं हैं तो कभी सोशल मीडिया पर मजबूत बने रहने जैसे पोस्ट साझा कर रही हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
राज कुंद्रा केस: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी से की अपील, बोलीं- अपनी गलती मान लीजिए और उन बेबस लड़कियों...
राज कुंद्रा केस: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी से की अपील, बोलीं- अपनी गलती मान लीजिए और उन बेबस लड़कियों...
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हाल ही में खबर आ रही है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ कर रही है। दिल्ली में पिछले पांच घंटे से जैकलीन से पूछताछ की जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडीज से ईडी ने की पूछताछ, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडीज से ईडी ने की पूछताछ, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
केबीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के ख्वाब और अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा करता है। लेकिन इन सब के बीच कोटा रेल मंडल के स्थानीय खरीद अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक देशबंधु पांडे को महंगा पड़ गया। दरअसल, कोटा में पदस्थ रेलवे के देशबंधु पांडे को केबीसी में जाने की रेल प्रशासन ने कड़ी सजा दी है। उन्हें रेलवे प्रशासन के द्वारा चार्जशीट थमाई गई है, साथ ही तीन साल के लिए उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। बता दें कि देशबंधु भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के कारण वो बीते 13 सालों से फिलहाल राजस्थान के कोटा में रहते हैं।
KBC: देशबंधु पांडे को केबीसी में जाना पड़ा महंगा, डिपार्टमेंट ने थमाया नोटिस और तीन साल के इंक्रीमेंट पर लगाई रोक
KBC: देशबंधु पांडे को केबीसी में जाना पड़ा महंगा, डिपार्टमेंट ने थमाया नोटिस और तीन साल के इंक्रीमेंट पर लगाई रोक
विज्ञापन
निया शर्मा
- फोटो : instagram
तीन हफ्ते के संघर्ष, दोस्ती, अपमान, दिल टूटने, इमोशनल ब्रेकडाउन और 3 एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस ओटीटी में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। अब इन कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचने के लिए आने वाले 3 हफ्तों तक और खुद को बचाए रखने की जंग लड़नी पड़ेगी। लेकिन बिग बॉस की दुनिया में हर चीज इतनी आसान नहीं होती है। हमेशा गेम में ट्विस्ट लाने और मनोरंजन के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। ये वाइल्ड कार्ड एंट्री मौजूदा कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए शो में लाई जाती हैं। चुनौती देने के साथ साथ इनको लाने का मकसद दर्शकों को मनोरंजन करना भी होता है। इस बार ओटीटी बिग बॉस में जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, वो टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और नागिन जैसे शो में किरदार निभा चुकी हैं। जी हां, ओटीटी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अभिनेत्री निया शर्मा आने वाले हैं।
Bigg Boss OTT: वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं टीवी की 'नागिन' निया शर्मा, घरवालों के उड़ेंगे होश
Bigg Boss OTT: वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं टीवी की 'नागिन' निया शर्मा, घरवालों के उड़ेंगे होश