{"_id":"5ad849df4f1c1ba67f8b56a6","slug":"rajkumar-rao-starring-film-omerta-released-date-have-been-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'ओमर्टा' इन दिनों काफी चर्चा में है। राजकुमार राव इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट बदलने की खबरें आ रही हैं। फिल्म 'ओमर्टा' 20 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।
फिल्म की रिलीज डेट बदलने की जानकारी ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'कल यानी 20 अप्रैल को रिलीज होने जा रही राजकुमार राव स्टारर और हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'ओमर्टा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 4 मई कर दिया गया है।' यानी राजकुमार राव के फैंस को 'ओमर्टा' के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
#Omertà will not release tomorrow [20 April 2018]… Gets a new release date: 4 May 2018... Stars Rajkummar Rao... Directed by Hansal Mehta.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 19, 2018
आपको बता दें कि फिल्म 'ओमर्टा' में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का किरदार कर रहे हैं। ओमर सईद साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की पाकिस्तान में हुई किडनैपिंग और मार्डर में शामिल था। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में उमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करें हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ काम करने की तो यह फिल्म इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'सिटी लाइट्स', 'शाहिद' और 'अलीगढ़' में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।