{"_id":"6831e76fda28438f5200fdc5","slug":"rajkumar-rao-wamiqa-gabbi-movie-bhool-chuk-maaf-day-2-saturday-box-office-collection-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Chuk Maaf Day 2: दूसरे दिन ‘भूल चूक माफ’ पर हुई करोड़ों की बरसात, जानिए राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Chuk Maaf Day 2: दूसरे दिन ‘भूल चूक माफ’ पर हुई करोड़ों की बरसात, जानिए राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 24 May 2025 09:08 PM IST
सार
Movie Bhool Chuk Maaf Day 2 Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने दूसरे भी अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। जानिए, राजकुमार की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक बार फिर से राजकुमार राव शादी की कहानी वाली फिल्म का हिस्सा बने हैं। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आईं। फिल्म में छोटे शहर की प्रेम कहानी है, इसमें कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया गया है। जानिए, दूसरे दिन में आकर इस फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं।
2 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे दिन 6.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब तक इस फिल्म ने 13.97 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये अपना खाता खोला था।
3 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दो हफ्तों में क्या वसूल कर पाएगी बजट
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए है। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर चली जाएगी। ऐसे में क्या दो हफ्ते में राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अपना बजट वसूल कर पाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म दो हफ्ते ही थिएटर में क्यों है, इसके पीछे एक लंबी कहानी है। बताते चलें कि पिछले दिनों मैडॉक फिल्म्स और पीवीआर आइनॉक्स के बीच इस फिल्म को लेकर एक विवाद हुआ जो कोर्ट में पहुंचा। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पीवीआर आईनॉक्स को सिनेमाघरों में इस फिल्म से कमाई करने के दो हफ्ते मिले हैं क्योंकि इस फिल्म को 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज करने पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल चूक माफ
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राजकुमार ने जमाया कॉमेडी में रंग
राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी शादी से जुड़ी है लेकिन इसमें टाइम लूप का कॉन्सेप्ट भी है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। इसी कहानी के साथ निर्देशक करण शर्मा ने कॉमेडी, राेमांस का तड़का लगाया है। राजकुमार राव ने भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को कायल बना लिया है।
फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। वहीं संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। इन सभी कलाकारों ने फिल्म में अपने एक्टिंग टैलेंट को बखूबी दिखाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।