{"_id":"6830c8a69eccf498d905d800","slug":"rhea-chakraborty-launch-her-new-store-with-brother-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस ने की एक नई शुरुआत, सुशांत सिंह राजपूत केस के कारण मुश्किलों में घिरी थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस ने की एक नई शुरुआत, सुशांत सिंह राजपूत केस के कारण मुश्किलों में घिरी थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 24 May 2025 12:46 AM IST
सार
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ साल मुश्किलों से भर रहे। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस पर तमाम तरह के इल्जाम लगे। इसका असर रिया के करियर पर पड़ा। कई सालों से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नई शुरुआत की है। जानिए, क्या है ये नई शुरुआत और इस खुशी को वह किसके साथ बांट रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक खास शख्स भी रिया के साथ है। यह शख्स मुश्किल वक्त में रिया के साथ खड़ा रहा है, एक्ट्रेस की ताकत बना रहा। इन दाेनों ने मिलकर अब एक नई काम की शुरुआत की है।
2 of 5
भाई शोविक के साथ रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
नए काम की हुई शुरुआत
रिया चक्रवर्ती ने एक नया स्टोर मुंबई में खोला है। इसी स्टोर के लॉन्च पर पैपराजी भी पहुंचे, रिया ने खूब सारे पोज दिए। इस मौके पर रिया के भाई शोविक भी साथ दिखे। दोनों ने साथ मिलकर यह स्टोर खोला है। इस मौके पर भाई-बहन काफी खुश दिखे।
रिया को मिली क्लीन चिट
पिछले दिनों भी रिया ने अपने भाई शोविक के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, इसमें लिखा था, ‘बेबी ब्रो, चैप्टर 2 अब शुरू हो रहा है'। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। पोस्ट में उन्होंने भाई शोविक को टैग किया है। दरअसल, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम घसीटा गया था। रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। दिवंगत एक्टर सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर रिया और उनके परिवार को काफी ट्रोल किया। हाल ही में सीबीआई ने इस मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी है।
क्या था सुशांत का पूरा मामला
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। एक्टर की मौत के बाद साल 2020 में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था, मीडिया ट्रायल भी हुआ। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने के आरोप लगे। बताते चलें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड बताई गई है।
रिया का करियर फ्रंट
करियर फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिर बार फिल्म ‘चेहरे (2021)’ में नजर आईं। इन दिनों वह 'रोडिज' नाम के शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इन दिनों यह शो टीवी पर टेलीकास्ट भी हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।