{"_id":"6830ac30818cd05a0502bf50","slug":"suniel-shetty-sooraj-pancholi-film-kesari-veer-friday-day-1-box-office-collection-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kesari Veer Day 1: ‘केसरी वीर’ की धीमी शुरुआत, जानिए सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kesari Veer Day 1: ‘केसरी वीर’ की धीमी शुरुआत, जानिए सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 23 May 2025 10:42 PM IST
सार
Movie Kesari Veer Day 1 Box Office Collection: आज सिनेमाघरों में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की? इसका कुल कलेक्शन कितना रहा? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'केसरी वीर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘केसरी वीर’ के टीजर, ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही क्रेज नजर आया। यह क्रेज इस फिल्म की कमाई में बदलता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन बहुत धीमी शुरुआत की है। जानिए, इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'केसरी वीर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘केसरी वीर’ का पहले दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘केसरी वीर’ ने 25 लाख रुपये से अपना खाता खोला है। यह कलेक्शन किसी भी नई फिल्म के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा। कल वीकएंड है तो यह फिल्म अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा जरूर कर सकती है।
3 of 5
फिल्म 'केसरी वीर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या फिल्म वसूल कर पाएगी अपना बजट
फिल्म ‘केसरी वीर’ का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुरुआती कलेक्शन ही निराशाजनक है तो लगता नहीं है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में अपना बजट वसूल कर पाएगी। साथ ही इस वक्त राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी थिएटर में लगी है तो इसके सामने ‘केसरी वीर’ कितना टिक पाएगी, यह तो समय ही बताएगा। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'केसरी वीर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘केसरी वीर’ में ऐतिहासिक कहानी संग एक्शन का मसाला
फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली ने योद्धाओं के रोल किए हैं वहीं विवेक ओबेरॉय खलनायक के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की एक ऐतिहासिक कहानी दिखाई जाएगी। कैसे कुछ योद्धाओं ने इस मंदिर की रक्षा की थी। मेकर्स ने ऐतिहासिक कहानी के साथ एक्शन का भरपूर मसाला डाला है लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम नजर आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'केसरी वीर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय के अलावा एक्ट्रेस अकांक्षा शर्मा भी नजर आंएगी। साथ ही टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इनके अलावा किरण कुमार और अरुणा ईरानी जैसी सीनियर एक्टर भी फिल्म में हैं। फिल्म ‘केसरी वीर’ को प्रिंस धीमान ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।