फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के खिलाफ प्रदर्शन, मेकर्स को बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 21 Jan 2023 08:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 21 Jan 2023 08:33 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Ek Yudh faced protest at event in Mumbai police take action
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : insta

राजकुमार संतोषी 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के साथ पूरे नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 26 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म ट्रेलर सामने आने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। इसी बीच फिल्म की कास्ट जोर शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। वहीं, शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसका विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। विरोध के चलते मेकर्स को पुलिस बुलानी पड़ी।

Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Ek Yudh faced protest at event in Mumbai police take action
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' की कहानी और निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह फिल्म महात्मा गांधी की विरासत को कमजोर कर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच शुरू हुए इस प्रदर्शन को देखकर मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आई और वेन्यू से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस इवेंट में निर्देशक राजकुमार संतोषी, अभिनेता दीपक अंतानी और एसोसिएट प्रोड्यूसर ललित श्याम टेकचंदानी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए। 

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी वेड का जलवा, जानें वरिसु-थुनिवु में कौन पड़ा किसपर भारी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Ek Yudh faced protest at event in Mumbai police take action
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेकर्स की ओर बयान जारी कर कहा गया है कि यह फिल्म गोडसे का महिमामंडन नहीं करती है। इवेंट पर किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ही पुलिस को बुलाया गया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इस पर आपत्ति जताई गई है। 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी और दीपक अंतानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, चिन्मय मंडलेकर भी फिल्म में अहम रोल निभाएंगे।

Sushant Singh Rajput: बड़े 'दिलवाले' थे सुशांत, इस फिल्म के लिए पांच करोड़ फीस छोड़ लिए थे सिर्फ 21 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Santoshi Gandhi Godse Ek Yudh faced protest at event in Mumbai police take action
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी नौ साल बाद वापसी कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगले साल वह भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित फिल्म 'लाहौर: 1947' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल नजर आएंगे। वहीं, इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।

Geeta Bali: परिवार से बगावत कर शम्मी कपूर ने रचाई थी गीता बाली से शादी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed