फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी वेड का जलवा, जानें वरिसु-थुनिवु में कौन पड़ा किसपर भारी

Sat, 21 Jan 2023 07:49 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 21 Jan 2023 07:49 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Ved Thunivu Varisu Collection Day 10
वेड, वरिसु, थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल का तीसरा हफ्ता भी अब खत्म हो चुका है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, बाकी फिल्में अभी भी बढ़िया कमाई कर रही हैं। साउथ की 'थुनिवु' और 'वरिसु' के साथ ही मराठी फिल्म 'वेड' का भी शानदार कलेक्शन जारी है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म ने बाजी मारी है।

Friday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Ved Thunivu Varisu Collection Day 10
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
एच विनोद के निर्देशन में बनी 'थुनिवु' ने पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में अजीत ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और यह जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'थुनिवु' ने शुक्रवार को 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब इसकी कुल कमाई 96.05 करोड़ रुपये हो गई है।

Allu Arjun: दमदार है 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन का नया लुक, न हो यकीन तो देखिए वाइजैग से सामने आई तस्वीरें

Friday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Ved Thunivu Varisu Collection Day 10
वरिसु - फोटो : social media

वरिसु
वम्सि पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित 'वरिसु' में विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर 'थुनिवु' से हुई थी, जिसमें यह बाजी मारने में कामयाब रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है और अब इसकी कुल कमाई 134.55 करोड़ रुपये हो गई है।

Anurag Kashyap: जीते जी किंवदंती बने निर्देशक अनुराग कश्यप, प्रशंसकों ने शुरू कर दी उनके नाम की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Ved Thunivu Varisu Collection Day 10
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

वेड
मराठी फिल्म 'वेड' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रितेश देशमुख की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म में वह जेनेलिया के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म की रिलीज को तीन हफ्ते हो गए हैं और यह अभी भी बढ़िया कमाई कर रही है। 22वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने  1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका कलेक्शन 52.60 करोड़ हो गया है।

The Night Manager: ‘हमसे तुम दोस्ती कर लो’ गाने के हीरो की 20 साल बाद वापसी, अनिल कपूर ने बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन
Friday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Ved Thunivu Varisu Collection Day 10
अवतार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह अभी तक 387.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, शुक्रवार को यानी 36वें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में लाखों में हो रही कमाई में फिर तेजी देखने को मिली।

Zwigato: प्लेट और चम्मच लेकर बैठ जाइए, 'मोस्ट अवेटेड ऑर्डर' लेकर आ रहे हैं कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed