{"_id":"618757905dc2af4da41af50e","slug":"rajkumar-wanted-her-last-rites-to-be-done-olny-in-the-presence-of-family-and-did-not-want-to-include-bollywood-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: इस वजह से चोरी छिपे किया गया था राजकुमार का अंतिम संस्कार, खुद ही रख दी थी ये शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: इस वजह से चोरी छिपे किया गया था राजकुमार का अंतिम संस्कार, खुद ही रख दी थी ये शर्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी जगत में बहुत से कलाकार हुए लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी रहे जिन्हें दुनिया ने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि उनकी शख्सियत की वजह से भी याद रखा। इसमें दिग्गज अभिनेता राजकुमार का नाम शामिल है। राजकुमार एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बेहद अलग अंदाज में अपनी जिंदगी जी और कभी किसी चीज की परवाह नहीं की। वह इंडस्ट्री के सबसे बेबाक और मुंहफट कलाकार थे। किसी से भी मजाक कर लेना, किसी का भी मजाक उड़ा देना इन सब बातों पर राजकुमार ज्यादा सोच विचार नहीं करते थे।
इस वजह से चोरी छिपे किया गया था राजकुमार का अंतिम संस्कार
उन्हें इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता था कि कौन उनसे नाराज है और कौन खुश वह बस अपना काम संजीदगी से करते थे और दुनिया उनके हुनर की कायल थी। राजकुमार की तो वह शख्सियत थी कि उनके आगे अमिताभ, धर्मेंद्र, सलमान, गोविंदा, जीनत अमान जैसे दिग्गज कलाकार कुछ नहीं कह पाते थे। हालांकि ऐसे बड़े कलाकार का अंतिम संस्कार बेहद ही चोरी छिपे किया गया था जिसमें कोई भी शामिल नहीं हुआ था।
2 of 5
राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार की सुपरहिट फिल्म तिरंगा के निर्देशक मेहुल कुमार ने इसकी वजह बताई थी। दरअसल राजकुमार ने मरने से पहले खुद सबको सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगा। राजकुमार ने मेहुल को बताया था कि वह नहीं चाहते कि उनकी अंतिम यात्रा में कोई शामिल हो।
3 of 5
राज कुमार
- फोटो : Twitter
राजकुमार मेहुल कुमार की फिल्म मरते दम तक में अपनी मौत का सीन फिल्मा रहे थे। एक इंटरव्यू में मेहुल ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब सीन के दौरान उनकी शमशान यात्रा निकली तो उन्हें गाड़ी में सुलाया गया। मैंने उन्हें फूल माला पहनाई तो उन्होंने कहा कि जानी अभी पहना लो हार जब जाएंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब हम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुमार
- फोटो : twitter: @Bollywoodirect
मेहुल ने आगे कहा था कि, 'उस वक्त मैंने उनसे कुछ नहीं कहा और सीन पूरा हुआ। शूटिंग खत्म होने के बाद रात को मैंने उनसे पूछा था कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। उस वक्त राजकुमार ने कहा कि जानी तुमको मालूम है, लोग शमशान यात्र को तमाशा बना देते हैं। लोग अच्छे सफेद कपड़े पहनकर आएंगे फिर मीडिया वाले आएंगे। एक मरे हुए व्यक्ति को सम्मान देने के बजाय तमाशा बना दिया जाता है'।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने आगे कहा था कि, 'जब भी उनकी मौत हो उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ घर के लोग शामिल हों उसमें मेरे परिवार के अलावा और कोई भी ना हो'। वही हुआ जो राजकुमार चाहते थे। उनकी अंतिम यात्रा बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।