क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार लिया है। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए अथिया के बारे में "हैप्पी बर्थडे माय लव" लिखा। मीडिया में दोनों को लेकर लंबे वक्त से डेटिंग की खबरें थीं। साल 2019 से लगातार इन दोनों की डेटिंग की चर्चाएं हो रही थीं। लंबे वक्त बाद इन खबरों पर केएल राहुल ने आखिरकार मुहर लगा दी। क्रिकेटर और अभिनेत्रियों की लव स्टोरी की फेहरिस्त में अब एक नाम और जुड़ गया है। इससे पहले भी कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर उनसे शादी की है। वर्तमान टीम इंडिया में राहुल के अलावा ऐसे कई और क्रिकेटर्स हैं, जिनका रिश्ता बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ रहा है। आइए जानते हैं ऐसे कपल के बारे में जिन्होंने लंबे वक्त एक दूसरे को डेट कर, शादी के बंधन में बंध गए हैं।
इश्क वाला लव: अथिया शेट्टी ही नहीं, ये हसीनाएं भी दे चुकी हैं टीम इंडिया के क्रिकेटरों को दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उनके नाम पर कई जबरदस्त हिट फिल्में दर्ज हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड के तीनों खान यानि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान तीनों के साथ काम किया है। विराट-अनुष्का ने एक दूसरे को साल 2013 से डेट करना शुरू किया था। जबकि एक सादे समारोह में दोनों ने जून 2017 में शादी कर ली थी।
युवराज सिंह और हेजल कीच
अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की है। हेजल ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग की है। हेजल और युवराज की साल 2015 में इनगेजमेंट हुई थी जबकि साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
जहीर खान और सागरिका घाटगे
बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने वाले क्रिकेटरों में एक नाम तेज गेंदबाज जहीर खान का भी है। जहीर ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। सागरिका ने हिंदी, पंजाबी और मराठी फिल्मों में काम किया है।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
इस लिस्ट में एक नाम हरभजन सिंह का भी है। मशहूर स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, अभिनेत्री गीता बसरा को अपना दिल दे बैठे थे। हरभजन और गीता ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2015 में दोनों ने 29 अक्टूबर को शादी कर ली। हरभजन और गीता के दो बच्चे हैं।