शोले फिल्म बॉलीवुड की जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म का एक-एक किरदार दर्शकों के जेहन में लंबे वक्त तक रहा था। कई डायलॉग तो ऐसे थे जो अब भी उतने ही मशहूर हैं। 'अरे ओ सांबा...कितने आदमी थे' यह सीन और संवाद अब भी फेमस है। गब्बर के किरदार में अमजद खान की भी खूब सराहना हुई थी। फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट और संवाद सलीम-जावेद ने लिखे थे। जबकि इस फिल्म को मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।
बॉलीवुड: धर्मेंद्र के कहने पर फिल्म शोले में बदला गया था यह सीन, बाद में हुआ सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में लीड रोल में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन थे। उस दौर में धर्मेंद्र काफी बड़े अभिनेता थे और उनकी गिनती बड़े स्टार में होती थी। यही कारण था कि उनके कहने पर इस मशहूर फिल्म का एक सीन बदलना पड़ा था। इसके बारे में सालों बाद खुद सलीम और जावेद ने खुलासा किया था।
जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम लोगों की स्क्रिप्ट पर जब रमेश सिप्पी साहब ने फिल्म बनाने का फैसला किया तो उस वक्त इंडस्ट्री के अधिकतर निर्देशकों ने उनकी लोकेशन पर भी सवाल खड़े किए। इसके बाद काफी विचार-विमर्श के बाद रमेश सिप्पी ने बेंगलुरु के एक गांव में पूरी फिल्म की शूटिंग का फैसला लिया। हम लोगों ने पहले ही फिल्म के कैरेक्टर बांट दिए थे। कई बार देखा जाता है कि फिल्म में सभी कलाकारों की कास्टिंग हो जाती है पर उन्हें अपने किरदार का पता नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि फिल्म शोले में ऐसा बिल्कुल नहीं था। हमने किसी भी अभिनेता के कहने के बाद सीन्स में कोई बदलाव तक नहीं किया था। बदलाव क्यों किया जाता? दरअसल, हमने पहले ही इतना सोच-समझकर लोकेशन तय की थी। बस एक सीन में धर्मेंद्र के कहने पर बदलाव किया गया था।
धर्मेंद्र के कहने पर इस सीन में हुआ था बदलाव
जावेद अख्तर ने बताया था कि धर्मेंद्र के कहने पर टंकी वाले सीन में बदलाव किया गया था। यह वह सीन था जिसमें उन्हें शराब पीनी थी। हालांकि हम लोग उस सीन को कहीं और शूट करना चाहते थे, लेकिन धर्मेंद्र ने अपना आइडिया बताया और बाद में वह सीन काफी सुपरहिट भी हो गया था।