फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Patralekha wedding: सामने आ गया 'पत्रराज' की शादी का कार्ड, आज लेंगे सात फेरे

Mon, 15 Nov 2021 09:36 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Nov 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar and patralekha wedding card goes viral on social media couple will tie knot today
राजकुमार पत्रलेखा की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में आ रही थीं और कहा जा रहा था कि नंवबर के महीने में ही दोनों सात फेरे लेंगे। इसके बाद शनिवार को दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर इन खबरों और और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने चंडीगढ़ को अपनी शादी के लोकेशन के तौर पर चुना है। शनिवार को राजकुमार और पत्रलेखा ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई कर ली। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



सामने आया पत्रराज की शादी का कार्ड

उनकी शादी की फंक्शन 13से 16 नवंबर तक चलेगा। अब उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें शादी की डेट और जगह का भी खुलासा हो गया है। इस कार्ड से यह भी पता चल रहा है कि पत्रराज की शादी कितने शानदार तरीके से होगी।

Rajkummar and patralekha wedding card goes viral on social media couple will tie knot today
राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao

ट्विटर पर एक फैनपेज द्वारा वेडिंग इनविटेशन की तस्वीर साझा की गई है। कार्ड नीले रंग का है और देखकर लग रहा है कि इसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। इसमें झूमर, कमल और होटल की तस्वीर लगी हुई है। कार्ड में लिखा है- राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा(अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार(कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में 15 नंवबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी के लिए आमंत्रित करते हैं।


Rajkummar and patralekha wedding card goes viral on social media couple will tie knot today
राजकुमार-पत्रलेखा की सगाई - फोटो : Instagram

शनिवार को राजकुमार और पत्रलेखा ने सगाई की और उनका वीडियो खूब पसंद किया गया। राजकुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार अपने घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar and patralekha wedding card goes viral on social media couple will tie knot today
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं। अब फैंस को राजकुमार का यह रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है वहीं पत्रलेखा का भी स्टाइल लोगों को काफी अच्छा लगा।

विज्ञापन
Rajkummar and patralekha wedding card goes viral on social media couple will tie knot today
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शादी के लिए पहले जयपुर में कुछ लोकेशन चुने गए थे, लेकिन वहां बात न बनने के बाद चंडीगढ़ को ही फाइनल किया गया है। अभिनेता की शादी के दौरान पूरे 3 दिनों तक रीति- रिवाज से सभी रस्में की जाएगी। इसके तहत शनिवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद सोमवार को शादी होगी और फिर मंगलवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed