{"_id":"5b87c21442c792466e6eef02","slug":"rajkummar-rao-5-movies-which-are-most-adorable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 फिल्मों में अलग-अलग लुक ने बदल दी राजकुमार राव की जिंदगी, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को ऐसे चटाई धूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 फिल्मों में अलग-अलग लुक ने बदल दी राजकुमार राव की जिंदगी, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को ऐसे चटाई धूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
- फोटो : koimoi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साइबर सिटी गुरुग्राम में 31 अगस्त 1984 को पैदा हुए एक्टर राजकुमार राव का आज कोई सानी नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से कदम रखा था। इन 8 सालों के बीच राजकुमार ने ऐसे अलग-अलग रोल प्ले किए है कि आज उनकी झोली में नेशनल अवार्ड तक भी शामिल है। ऐसे में बात करेंगे राजकुमार राव की उन 5 फिल्मों के बारे में जिनके सामने अचछे-अच्छे सुपरस्टार पंगु साबित हो गए....
2 of 6
Bollywood
26 अक्टूबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रैप्ड' में राजकुमार ने बेहतरीन अदाकारी का सबूत दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें कई दिनों तक भूखा रहना पड़ा। इस दौरान उन्हें इतना पतला होना पड़ा कि फिल्म की क्रू मेंबर टीम तक ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का बजट 5 करोड़ रुपये था। फिल्म की कहानी में राजकुमार राव ने शौर्य का किरदार प्ले किया था जो एक बिल्डिंग में फंस जाता है और कई दिनों तक भूखा और प्यासा रहता है।
3 of 6
Bollywood
वहीं, राजकुमार के तारें बुलंदियों पर जाने लगे और उन्हेें फिल्म 'बहन होगी तेरी' में एक बार फिर लीड रोल करने का मौका मिला। फिल्म 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी और के आर पन्नालाल ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजकुमार के साथ एक्ट्रेस श्रृति हसन लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म की कहानी की बात करे तो राजकुमार ने गट्टू का रोल प्ले किया था जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आईएएस बनने की तैयारी करता है और इस दौरान उसकी नजर बिन्नी यानी श्रृति हसन पर पड़ती है और यहीं शुरू होती है इनकी लवस्टोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bollywood
बता दें कि फिल्म 'बहन होगी तेरी' के साथ-साथ फिल्म 'राब्ता' भी 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'राब्ता' में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन लीड रोल में थे और राजकुमार राव ने फिल्म में एक 324 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था। फिल्म में राजकुमार का लुक देखने लायक था जो कि पहचान में आना मुश्किल था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी लेकिन इस फिल्म से राजकुमार राव को नई पहचान मिली थी।
विज्ञापन
5 of 6
Bollywood
इसके बाद 20 नवंबर 2017 में राजकुमार को एल्ट बालाजी की वेब सीरिज 'बोस डेड/एलाइव' में देखा गया। इस वेब सीरिज के लिए राजकुमार राव को अपना वजन बढ़ाना पड़ा साथ ही चेहरे पर भी बड़ा एक्सपेरिमेंट किया गया। यह वेब सीरिज नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर सामाजिक कार्यकर्ता अनुज धर की लिखी किताब 'इंडियाज बिगेस्ट कवर-अप' पर आधारित थी जिसे पुल्कित ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।