सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने राजकुमार राव से 'गे पार्टनर' के बारे में पूछा सवाल, जवाब देकर बोलती की बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 22 Jan 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
rajkummar rao and bhumi pednekar with karan johar on koffee with karan 6
Koffee with Karan 6 - फोटो : social media

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 6 (Koffee with Karan 6) लगातार सुर्खियों में है। सीजन में अभी तक कई सेलिब्रिटीज आ चुके हैं और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किए, हालांकि इस वजह से कई विवादों ने जोर पकड़ लिया। इनमें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) का नाम प्रमुख है। यही नहीं श्रीसंथ (Sreesanth) ने तो इस विवाद के लिए करण जौहर पर ही इल्जाम लगा दिया है। इन सबके बीच करण जौहर ने ऐसा कुछ कहा जो चर्चा में बना हुआ है।

Trending Videos
rajkummar rao and bhumi pednekar with karan johar on koffee with karan 6
Koffee with Karan 6 - फोटो : twitter

दरअसल, कॉफी विद करण के नए एपिसोड में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पहुंचे। निजी जिंदगी में शांत नजर आने वाले राजकुमार राव ने यहां बेबाकी के साथ जवाब दिया। यही नहीं राजकुमार राव का जवाब सुनकर तो करण जौहर जैसे सेलिब्रिटी की भी बोलती बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkummar rao and bhumi pednekar with karan johar on koffee with karan 6
rajkummar rao, bhumi pednekar - फोटो : file photo

स्टार वर्ल्ड इंडिया ने ट्विटर पर इस एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें करण जौहर राजकुमार राव से सवाल पूछते हैं। प्रोमो की शुरुआत में भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि 'आओ कभी हवेली पर राज'। बता दें कि राजकुमार राव की हॉरर फिल्म स्त्री में इसी टाइटल के साथ एक सॉन्ग है।

rajkummar rao and bhumi pednekar with karan johar on koffee with karan 6
Koffee with Karan 6 - फोटो : twitter

प्रोमो में आगे करण जौहर अपने जूतों के बारे में बताते हैं कि 'इसकी कीमत तुम्हारी स्कूल फीस से ज्यादा है।' अपने कपड़ों को दिखाते हुए करण जौहर कहते हैं कि 'इसकी कीमत तुम्हारी ईएमआई से ज्यादा है।' जिसके जवाब में राजकुमार राव अपना हाथ उठाते हैं और कहते हैं कि 'आपको पता है कि ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कीमत है।' 



 

विज्ञापन
rajkummar rao and bhumi pednekar with karan johar on koffee with karan 6
Koffee with Karan 6 - फोटो : twitter

अगले सवाल में करण जौहर पूछते हैं कि 'आपको किसी फिल्म में गे का किरदार निभाना हो तो आप अपने अपोजिट किस एक्टर को रखना चाहेंगे?' जिसके जवाब में राजकुमार कुछ ऐसा कहते हैं कि उनकी बोलती बंद हो जाती है। राजकुमार, करण से पूछते हैं कि 'आपने बॉम्बे वेलवेट के बाद किसी फिल्म में एक्टिंग नहीं की ना?' करण चौंककर आगे कहते हैं कि 'मैं सक्सेसफुल एक्टर के बारे में कह रहा हूं।' बता दें कि अगले रविवार राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर का ये एपिसोड प्रसारित होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार की आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आने वाले 1 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed