सब्सक्राइब करें

आखिरकार राजकुमार राव को मिली कांस फिल्मोत्सव में एंट्री, 10 साल पहले रिलीज होने वाली थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao And Nargis Fakhri Starrer Film 5 Weddings To Be Screened At 71st Cannes Film Festival
rajkumar rao
राजकुमार राव की फिल्म पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्मोत्सव में उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म '5 वेडिंग्स' का प्रीमियर होगा। इंडो-अमेरिकन डायरेक्टर नम्रता सिंह गुजराल की इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर हरभजन सिंह के किरदार में दिखेंगे।
Rajkummar Rao And Nargis Fakhri Starrer Film 5 Weddings To Be Screened At 71st Cannes Film Festival
Nargis Fakhri - फोटो : Twitter
इस फिल्म से 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी दो सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। आखिरी बार वह रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'बैंजो' में दिखी थीं। फिल्म '5 वेडिंग्स' में वह एक अमेरिकी पत्रकार के किरदार में दिखेंगी जो बॉलीवुड शादियों को कवर करने भारत आती है।
Rajkummar Rao And Nargis Fakhri Starrer Film 5 Weddings To Be Screened At 71st Cannes Film Festival
5 Weddings
नम्रता गुजराल ने फिल्म '5 वेडिंग्स' के कांस प्रीमियर पर कहा,'अमेरिकी दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई थी, मुझे उम्मीद है फ्रेंच लोगों को भी यह अच्छी लगेगी। फिल्म '5 वेडिंग्स' में हॉलीवुड एक्ट्रेस कैंडी क्लार्क, बो डेरेक और एनेलीस वैन डर पूल ने भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao And Nargis Fakhri Starrer Film 5 Weddings To Be Screened At 71st Cannes Film Festival
5 Weddings
फिल्म '5 वेडिंग्स' 10 साल पहले ही बनने वाली थी। मगर कैंसर डिटेक्ट होने की वजह से निर्देशक नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। वह इस फिल्म को पंजाबी सिंगर और एक्टर हरभजन मान के साथ बनाने वाली थीं। मगर एक दशक बाद जब उन्होंने फिल्म पर दोबारा काम शुुरू किया तो राजकुमार राव और नरगिस फाखरी को कास्ट किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed